लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिलाड़ी आंद्रोस टाउनसेंड ने न्यूकैसल युनाइटेड से अलग होने के बाद शुक्रवार को क्रिस्टल पैलेस से करार कर लिया है। आंद्रोस ने पांच फुटबाल सत्र के लिए क्लब से करार किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 24 वर्षीय आंद्रोस ने क्लब के साथ 1.3 करोड़ पाउंड (1.72 करोड़ डॉलर) में करार किया …
Read More »खेल
यूरो 2016 : बेल्जियम को हराकर वेल्स पहुंचे सेमीफाइनल में
लिली (फ्रांस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। एश्ले विलियम्स, रोबसन कानू और सैम वोक्स के गोल की बदौलत वेल्स ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। लिली मेट्रोपोले में हुए इस मुकाबले में बेल्जियम को 1-3 से हराकर वेल्स ने पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया है। मुकाबले की शुरुआत में हालांकि, …
Read More »इंग्लैंड को सही सबक मिला : सिग्ना
पेरिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के डिफेंडर बाकारे सिग्ना ने कहा है कि आइसलैंड के हाथों यूरोपीयन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को मिली हार उसके चेहरे पर एक जोरदार तमाचे की तरह है। इंग्लैंड अगर प्री-क्वार्टर फाइनल में आइसलैंड को हरा देता तो उसइस रविवार क्वार्टर फाइनल में उसका सामना मेजबान फ्रांस से होता। …
Read More »पेले ने मेसी से अर्जेटीना न छोड़ने की अपील की
रियो डी जेनेरियो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले ने अर्जेटीना का स्टार लियोनेल मेसी से अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने के अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। मेसी ने कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के फाइनल मैच में चिली के हाथों मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से कई दिग्गज …
Read More »टूर डी फ्रांस के 103वें संस्करण की शुरुआत शनिवार से
सेंट लो (फ्रांस), 1 जुलाई (आईएएनएस)। साइकिलिंग की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में शुमार टूर डी फ्रांस का 103वां संस्करण शनिवार से शुरू हो रहा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, साइकिलिस्ट शनिवार को मोंट सेंट मिशले से उतर-पश्चिमी फ्रांस में 188 किलोमीटर की रेस में हिस्सा लेंगे, जिसकी समाप्ति मारिए-डु-मोंट सेंटे में होगी। इस संस्करण में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ साइकिल …
Read More »प्रो कबड्डी लीग : बंगाल को हरा दूसरे स्थान पर पहुंचा जयपुर
जयपुर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 12वें मैच में शुक्रवार को 36-33 से हरा दिया। इस जीत के साथ जयपुर की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, बंगाल की टीम छठें स्थान पर है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के …
Read More »प्रो कबड्डी लीग : कड़े मुकाबले में मुम्बा ने दिल्ली को दी मात
जयपुर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में शुक्रवार को 11वें मैच में यू मुम्बा ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए कड़े मुकाबले में दबंग दिल्ली को 27-25 से मात दी। इसके साथ ही मुम्बा अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी हार है, जबकि उसे अभी …
Read More »सरकार ने पैरालम्पिक समिति को दी मान्यता
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) को शुक्रवार को मान्यता दे दी। सरकार का यह फैसला ब्राजील में सितंबर में होने वाले पैरालम्पिक खेलों की तैयारी में मददगार साबित होगा। खेल मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, “पिछले कुछ समय से सरकार के समक्ष पैरालम्पिक खेलों में भारत का …
Read More »अंतत: ससेक्स के साथ होंगे मुस्ताफिजुर (लीड-1)
ढाका, 1 जुलाई (आईएएनएस)। लंबे इंतजार के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इंग्लिश क्रिकेट काउंटी क्लब ससेक्स के लिए खेलते नजर आएंगे। क्लब को काफी समय से उनका इंतजार था, लेकिन मुस्ताफिजुर चोटिल होने के कारण क्लब से दूर थे। मुस्ताफिजुर वीजा मिलने के बाद 12 या 13 जुलाई को ढाका से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। वह …
Read More »नेमार 2021 तक बार्सिलोना के साथ बने रहेंगे
बार्सिलोना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने शुक्रवार को ब्राजील के कप्तान नेमार के साथ अपने करार को अगले पांच साल तक के लिए बढ़ा लिया है। नेमार स्पेनिश लीग चैम्पियन के साथ अब 2021 तक रहेंगे। इंग्लैंड का क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड और फ्रांस के लीग-1 क्लब पेरिस सेंट जर्मन दोनों नेमार को अपने साथ चाहते थे। …
Read More »
dharmpath.com dharmpath