एनबीए के खिलाड़ी पर 2 साल का प्रतिबंध

वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के खिलाड़ी ओ.जी. मायो पर डोपिंग रोधी कार्यक्रम के उल्लंघन के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एनबीए ने शुक्रवार को 28 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी के प्रतिबंध से संबंधित जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

मायो पर डोपिंग उल्लंघन का आरोप दूसरी बार लगा है और इससे पहले उन्हें 2011 में दस खेलों के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

हाल ही में डोपिंग रोधी कार्यक्रम के उल्लंघन में फंसे मायो को लीग से निलंबित कर दिया गया और इस कारण वह दो साल तक नहीं खेल पाएंगे।

मायो ने 2008-2012 तक मेंम्फिस ग्रिजेलिस के लिए और 2012-13 तक डालास के लिए खेला था। इसके साथ ही वह वर्तमान में मिलौकी के लिए खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493