दिल्ली में 2 समूहों के बीच पथराव, 9 घायल

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में नशे में धुत दो युवकों के बीच हुए झगड़े के बाद दो समूहों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली के असोला गांव के 15 लोगों को हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी) नूपुर प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, “शुक्रवार रात नशे में धुत दो युवकों के बीच झगड़े से यह विवाद शुरू हुआ और बड़ों के शामिल होने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।”

उन्होंने कहा, “पत्थरबाजी में कम से कम नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के असोला गांव में शुक्रवार रात नशे की हालत में दो युवकों के बीच शुरू हुए मामूली झगड़े ने विवाद का रूप ले लिया। वाल्मीकि और जाटव समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समूहों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में कुछ वाहनों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने बताया, “इलाके में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हमारे कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। हमने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493