खेल

महिला फुटबाल : भारत ने मालदीव को 6-0 से हराया

बिराटनगर (नेपाल), 13 मार्च (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन भारतीय महिला फुटबाल टीम ने बुधवार को यहां सैफ कप का जीत के साथ आगाज करते हुए पहले मुकाबले में मालदीव को 6-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने अभी तक चार बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। मालदीव के खिलाफ भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और दांगमेई ग्रेस, संध्या रंगनाथन, …

Read More »

चैम्पियंस लीग : बार्सिलोना के लिए डेम्बेले का खेलना मुश्किल

बार्सिलोना, 13 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच एर्नेस्तो वल्वेर्दे ने यूरोपीय चैम्पियंस लीग राउंड ऑफ-16 के दूसरे चरण से पहले कहा कि चोटिल विंगर ओउसमान डेम्बेले का मैच में खेलना संदिग्ध है। बार्सिलोना कैम्प नोउ स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फ्रेंच क्लब ओलम्पिक ल्योन से भिड़ेगी। डेम्बेले को रायो वालेकानो के खिलाफ शनिवार को हुए …

Read More »

अजलान शाह कप में युवा खिलाड़ियों की परीक्षा होगी : सुरेंद्र कुमार

बेंगलुरू, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान सुरेंद्र कुमार का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को 28वें अजलान शाह कप 2019 से मिलने वाले अनुभव का लाभ टीम को एफआईएच मेन्स सीरीज फाइनल में मिलेगा। मेन्स सीरीज फाइनल इस साल जून में भुवनेश्वर में खेला जाएगा जबकि अजलान शाह की शुरुआत मलेशिया के इपोह में 23 मार्च …

Read More »

दिल्ली वनडे : निर्णायक मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे निर्णायक पांचवें वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन आस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर करा लिया। …

Read More »

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो की हैट्रिक ने जुवेंतस को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

तुरिन, 13 मार्च (आईएएनएस)। पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दमदार हैट्रिक के दम पर इटली के क्लब जुवेंतस ने मंगलवार को यहां खेले गए यूरोपीय चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में एटलेटिको मेड्रिड को 3-0 से मात दी। घरेलू मैदान पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद जुवेंतस ने 3-2 के कुल योग के साथ अंतिम-8 …

Read More »

राहुल, कुलदीप टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-10 में

दुबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल और गेंदबाज कुलदीप यादव सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष-10 में शामिल हैं। राहुल बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। न्यूजीलैंड के कोलिन मनुरो दूसरे और आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल …

Read More »

बीसीसीआई ने बहरुपिये को लेकर जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बहरुपिये के खिलाफ चेतावनी जारी की है जो भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज में बीसीसीआई प्रतिनिधि बनकर स्टेडियम में विज्ञापन की जगह का प्रस्ताव रख रहा है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान में बीसीसीआई ने कहा है, …

Read More »

आईएसएल-5 : पहले चरण की जीत के दम पर गोवा फाइनल में

गोवा, 12 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई सिटी एफसी मंगलवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मैच में एफसी गोवा को 1-0 से हराने के बाद भी फाइनल में नहीं जा सकी। उसे पहले चरण में घर में मिली हार का नुकसान उठाना पड़ा। गोवा ने मुंबई में खेले गए पहले चरण …

Read More »

स्मिथ, वार्नर के लिए वापसी करना आसान नहीं : पोंटिंग

मेलबर्न, 12 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के लिए प्रतिबंध के बाद वापसी आसान नहीं होगी। पोंटिंग ने कहा कि पूर्व कप्तान और पूर्व उप-कप्तान को लेकर टीम के अंदर कोई समस्या नहीं होगी लेकिन प्रशंसकों और मीडिया के कड़े रुख का उन्हें सामना करना पड़ सकता है। …

Read More »

मुश्ताक अली ट्रॉफी : महाराष्ट्र फाइनल में, खिताबी मुकाबला कर्नाटक से

इंदौर, 12 मार्च (आईएएनएस)। निखिल नाईक (नाबाद 95) के बाद अपने गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर महाराष्ट्र ने मंगलवार को रेलवे को 21 रनों से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उसका सामना कर्नाटक से होगा। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। महाराष्ट्र ने सुपर लीग के ग्रुप-ए में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493