खेल

गुरकीरत, अरविंद को भारतीय टीम का बुलावा

बेंगलोर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी गुरकीरत मान और कर्नाटक के सीम गेंदबाज एस.अरविंद को रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुताबिक गुरकीरत दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं जबकि अरविंद को टी-20 सीरीज के लिए …

Read More »

होल्डर को टेस्ट कप्तान बनाना जल्दबाजी : वॉलेस

पोर्ट ऑप स्पेन (त्रिनिदाद), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिलो वॉलेस ने जेसन होल्डर को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर असहमति जताई। वॉलेस का मानना है कि यह जिम्मेदारी एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी के लिए बोझ साबित होगी। सीएमसी के मुताबिक वॉलेस ने कहा कि होल्डर ने नेतृत्व की क्षमता प्रदर्शित की है, लेकिन उन्हें दी गई …

Read More »

डेविस कप : वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका भारत (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में इस साल भी नहीं पहुंच सका। रविवार को प्लेऑफ के पहले उलट एकल मैच में युकी भाम्बरी की सीधे सेटों में हार के साथ भारत का वर्ल्ड ग्रुप में प्रवेश का सपना इस साल भी धरा का धरा रह गया। दिल्ली लॉन टेनिस संघ परिसर में स्थित आरके खन्ना …

Read More »

डेविस कप : युकी हारे, वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका भारत

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के युकी भाम्बरी यहां जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को उलट एकल मैच में चेक गणराज्य के जिरी वेसेले के हाथों सीधे सेटों में हार गए। इसके साथ भारत इस साल भी वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका। विश्व के 40वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेसेले ने 125वें वरीय …

Read More »

टेनिस : क्वेबेक ओपन के फाइनल में पहुंचीं ओस्टापेंको, बेक

ओट्टावा, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। लातविया की जेलेना ओस्टापेंको और जर्मनी की एनिका बेक ने यहां जारी डब्ल्यूटीए क्वेबेक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। ओस्टापेंको ने शनिवार को खेले सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की नाओमी ब्रोडी को हराया। दूसरी ओर, बेक ने क्रोएशिया की मिरजाना लुकिक बारोनी को पराजित किया। पांचवीं वरीय बेक ने दूसरी वरीय …

Read More »

एफ-1 : फेरारी को 2012 के बाद पहली पोल पोजीशन

सिंगापुर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। चार बार के फार्मूला वन चैम्पियन जर्मनी के सबास्टियन विटेल ने रविवार को होने वाली सिंगापुर ग्रां प्री मुख्य रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल की है। फेरारी को 2012 के बाद पहली बार पोल पोजीशन मिला है। इससे पहले फर्नाडो अलोंसो ने अंतिम बार फेरारी को पोल पोजीशन दिलाई थी। सिंगापुर में तीन बार चैम्पियन …

Read More »

डेविस कप में अर्जेटीना ने बेल्जियम पर बनाई 2-1 की बढ़त

ब्रुसेल्स, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। लियोनाद्रो मायेर और कार्लोस बार्लोक ने शनिवार को खेले गए युगल मुकाबले में बेल्जियम के स्टीव डार्किस और रुबेन बेमेलमांस पर 6-2, 7-6 (7-2), 5-7, 7-6 (7-5) की जीत के साथ अपनी टीम को डेविस कप सेमीफाइनल में 2-1 की बढ़त दिला दी है। शुक्रवार को इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-एक एकल मैच जीता …

Read More »

श्रीलंकाई टीम का क्षेत्ररक्षण एशिया में सबसे खराब : कोच जयरत्ने

कोलंबो, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के नवनियुक्त अंतरिम कोच जेरोम जयरत्ने ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम का क्षेत्ररक्षण इस समय एशिया में सबसे खराब है। जयरत्ने ने इसके पीछे फिटनेस की कमी को मुख्य कारण बताया। समाचार पत्र ‘द नेशन’ ने शनिवार को जयरत्ने के हवाले से कहा, “इस समय हम एशिया में सबसे खराब क्षेत्ररक्षण …

Read More »

एशियन बास्केटबॉल मीट में भारत को कठिन ग्रुप

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केटबॉल टीम को 23 सितंबर से शुरू हो रहे 28वें फीबा एशिया पुरुष चैम्पियनशिप में मौजूदा चैम्पियन ईरान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। चीन के चांगशा में होने वाला यह चैम्पियनशिप तीन अक्टूबर तक चलेगा। ग्रुप-ए में भारत और ईरान के अलावा खिताब के दो अन्य प्रबल दावेदार जापान और …

Read More »

क्रोएशिया पर प्रतिबंध जारी रखेगा यूईएफए

ज्यूरिख, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। यूईएफए ने क्रोएशिया फुटबाल महासंघ (एचएनएस) पर लगाए गए एक अंक कम करने वाले प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला बरकरार रखा है, साथ ही क्रोएशिया की फुटबाल टीम को अपने अगले दो मैच दर्शकवीहिन बंद स्टेडियम में खेलने का आदेश दिया है। यूईएफए के नियंत्रण वाली इथिक्स एंड डिसिप्लिनरी बॉडी (सीईडीबी) ने यूरो-2016 क्वालीफायर्स के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493