खेल

अर्जेटीनी फुटबाल लीग में रिवर प्लेट की हार

ब्यूनस आयर्स, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना का शीर्ष फुटबाल क्लब रिवर प्लेट अर्जेटीना के प्राइमेरा डिविजन चैम्पियनशिप में सैन मार्टिन डी सैन जुआन से 0-1 से हार गया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोपा लिबेर्ताडोरेस और कोपा सुरुगा बैंक में जीतकर प्राइमेरा डिविजन चैम्पियनशिप में प्रवेश करने वाल रिवर प्लेट अपनी जीत की लय बरकरार नहीं रख सका। उल्लेखनीय है …

Read More »

अभ्यास टेस्ट : भारत-ए के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका-ए की ठोस शुरुआत

वायानाड (केरल), 18 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के खूबसूरत कृष्णागिरि स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुए पहले अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका-ए ने भारत-ए के खिलाफ ठोस शुरुआत करते हुए चार विकेट पर 293 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक तेंबा बावूमा 55 रन बनाकर डेन पीड्ट के साथ नाबाद लौटे। पीड्ट अभी खाता …

Read More »

एथलेटिक्स में बदलाव ला सकते हैं कोए : मो फाराह

लंदन, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक चैम्पियन लंबी दूरी के धावक मो फाराह ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के उपाध्यक्ष सेबास्टियन कोए यदि अध्यक्ष बनते हैं तो वह एथलेटिक्स में बदलाव ला सकते हैं। 58 वर्षीय कोए आईएएएफ के अगले अध्यक्ष पद के दावेदार हैं और यूक्रेन के पूर्व पोल वॉल्ट खिलाड़ी सर्जेई बुबका उनके …

Read More »

एफसी पुणे सिटी से जुड़े इंग्लिश डिफेंडर जानसन

पुणे, 18 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने इंग्लिश डिफेंडर रोजर जानसन के साथ लीग के 2015 संस्करण के लिए करार किया। पुणे सिटी ने मंगलवार को जानसन से करार किया। जानसन कार्डिफ सिटी और वेस्ट हैम युनाइटेड जैसे ब्रिटिश क्लबों के लिए खेल चुके हैं। 32 साल के जानसन ने 2008 में कार्डिफ …

Read More »

एशेज के बाद संन्यास लेंगे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रोजर्स

लंदन, 18 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने मंगलवार को एशेज श्रृंखला का आखिरी टेस्ट खेलने के बाद अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने पुष्टि कर दी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर रोजर्स ने कहा, “आस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए मैंने कुछ शानदार वर्ष गुजारे और खेलने का आनंद उठाया और कुछ विशेष क्षणों का …

Read More »

बिल्बाओ ने 31 साल बाद जीता सुपर कप खिताब (लीड-1)

मेड्रिड, 18 अगस्त (आईएएनएस)। एथलेटिक बिल्बाओ एफसी ने स्पेनिश सुपर कप खिताब जीत लिया है। उसने कैम्प नोउ स्टेडियम में सोमवार को खेले गए दूसरे चरण के फाइनल मुकाबले में बार्सिलोना को 1-1 की बराबरी पर रोका। बिल्बाओ में खेले गए पहले चरण के फाइनल मैच में एथलेटिक क्लब बिल्बाओ ने बार्सिलोना को 4-0 से हराया था। इस तरह उसने …

Read More »

भारतीय फुटबाल में स्पोटर्स साइंटिस्ट की कमी : कोंस्टैनटाइन

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफेन कोंस्टैनटाइन ने मंगलवार को कहा कि फिटनेस ट्रेनर की अपेक्षा स्पोर्ट्स साइंटिस्ट का महत्व कहीं अधिक होता है, जिसकी भारत में इस समय भारी कमी है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर कोंस्टैनटाइन के हवाले से कहा गया है, “एक स्पोर्ट्स साइंटिस्ट फिटनेस कोच से कहीं …

Read More »

ब्लास्टर्स से जुड़े क्यूपीआर के पूर्व डिफेंडर ब्रूनो

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के लिए इंग्लैंड के फुटबाल क्लब क्वींस पार्क रेंजर्स (क्यूपीआर) के लिए खेल चुके ब्राजीलियाई डिफेंडर ब्रूनो पेरोन से करार किया। क्लब ने मंगलवार को ट्वीट कर 28 वर्षीय पेरोन से करार की घोषणा की। क्लब ने ट्वीट किया, “केरला ब्लास्टर्स अपने नए सेंटर बैक …

Read More »

रायपुर को मिली एचडब्ल्यूएल फाइनल की मेजबानी (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल-2015 की मेजबानी मिली है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। रायपुर में यह पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। एचडब्ल्यूएल फाइनल का आयोजन 27 नवम्बर से छह दिसम्बर तक होना है। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। रायपुर स्थित रायपुर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की क्षमता तीन …

Read More »

सितम्बर में 2 दोस्ताना मैच में खेलेगा अर्जेटीना (लीड-1)

ब्यूनस आयर्स, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम सितम्बर में बोलीविया और मेक्सिको के साथ दोस्ताना मुकाबले खेलेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोच गेराडरे मार्टिनो ने इन मैचों के लिए कप्तान लियोनेल मेसी सहित अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। मेसी के अलावा सर्गिया एग्वेरो, जेवियर मास्केरान्हो और कार्लोस तेवेज को सोमवार को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493