खेल

ऑकलैंड टी-20 : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 35 रनों से हराया

ऑकलैंड, 11 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने यहां ईडन पार्क पर खेले गए इकलौते टी-20 मैच में शुक्रवार को श्रीलंका को 35 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने डग ब्रैसवेल की 26 गेंद पर 44 रन और पदार्पण कर रहे स्कॉट कुगेलेजिन की 15 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के …

Read More »

बहरीन के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा : कांस्टेनटाइन

अबु धाबी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। एएफसी एशियन कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 2-0 से मिली हार के बाद भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि बहरीन के खिलाफ उन्हें किसी भी हाल में जीत दर्ज करना होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड के …

Read More »

टेनिस से संन्यास ले सकते हैं एंडी मरे

मेलबर्न, 11 जनवरी (आईएएनएस)। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे ने कहा कि वह साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के बाद संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं लेकिन उन्हें डर है कि अगले सप्ताह शुरू होने वाला आस्ट्रेलियन ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। बीबीसी के अनुसार, मरे को कमर की सर्जरी के …

Read More »

भारतीय क्रिकेट टीम हार्दिक, राहुल के विचारों का समर्थन नहीं करती : कोहली

सिडनी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। एक टीवी शो में हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल द्वारा दिए गए बयान के कारण शुरू हुए विवाद पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शुक्रवार को कहा कि टीम इन दोनों खिलाड़ियों के विचारों का समर्थन नहीं करती है। विराट ने दोनों खिलाड़ियों के बयान को “आपत्तिजनक” बताया और …

Read More »

कोपा डेल रे : बार्सिलोना को लेवांते ने 2-1 से मात दी

वेलेंसिया (स्पेन), 11 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग की मौजूदा चैम्पियन एफसी बार्सिलोना को गुरुवार रात यहां कोपा डेल रे के पहले चरण में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उसे लेवांते ने एक रोमांचक मुकाबले मे 2-1 से मात दी। लेवांते ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में दमदार शुरुआत की और डिफेंडर एरिक काबाकाओ ने गोल करके …

Read More »

डुसेन पहली बार दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम में

जोहान्सबर्ग, 10 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए बल्लेबाज रासी वान डर डुसेन को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, डुसेन अगर अंतिम एकादश में खेलते हैं तो वह इस सीरीज से वनडे में पदार्पण कर सकते हैं। उन्होंने पिछले …

Read More »

बच्चों को पालना बड़ी चुनौती : फेडरर

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चें इस बात को याद रखें कि उनकी जिंदगी आम न रहते हुए भी आम है। फेडरर ने मिर्का से शादी की है जो एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने 2002 में पांव में चोट के कारण संन्यास ले …

Read More »

फुटबाल : सिटी की काराबाओ कप सेमीफाइनल में स्थिति मजबूत (लीड-1)

मैनचेस्टर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार रात यहां थर्ड डिवीजन की टीम बर्टन अल्बियोन एफसी को कारबाओ कप सेमीफाइनल के पहले चरण में 9-0 से करारी शिकस्त देकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले चरण में ही इतनी बड़ी जीत मिलने के बाद सिटी का फाइनल में लगभग स्थान पक्का …

Read More »

फुटबाल : एटलेटिको मेड्रिड और गिरोना ने खेला ड्रॉ

गिरोना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड और गिरोना एफसी के बीच खेला गया कोपा डेल रे के राउंड-16 का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एटलेटिको के लिए एंटोनियो ग्रिजमैन ने नौवें मिनट में ही गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि पहला हाफ समाप्त होने से …

Read More »

टेनिस : बार्टी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

सिडनी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने गुरुवार को बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर-12 एलिसे मर्टेस को 6-3, 6-3 से मात देकर सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में कदम रखा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हालांकि धीमी शुरुआत की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493