खेल

आस्ट्रेलियन ओपन : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीय सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने शनिवार को अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए स्पेन के फर्नाडो वर्डासो को मात देकर आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉड लेवर अरेना में हुए तीसरे दौर के मुकाबले में जोकोविक ने वर्डासो को दो घंटा 21 मिनट तक …

Read More »

एचआईएल : वारियर्स के खिलाफ बुलंद हौसले से उतरेगी लांसर्स

मोहाली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जीत के साथ हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के तीसरे संस्करण की शुरुआत करने वाली कलिंगा लांसर्स रविवार को बुलंद हौसले के साथ पिछली बार की उप-विजेता जेपी पंजाब वॉरियर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। लांसर्स ने जहां रांची रेज के खिलाफ 6-3 से बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की, वहीं वॉरियर्स को टूर्नामेंट में …

Read More »

आस्ट्रेलियन ओपन : गैर वरीय अजारेंका चौथे दोर में पहुंचीं

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गैर वरीयता प्राप्त बेलारूस की महिला टेनिस स्टार विक्टोरिया अजारेंका ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को चेक गणराज्य की बारबोरा जालावोवा स्ट्राइकोवा को सीधे सेटों में मात देकर आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। मार्गरेट कोर्ट अरेना में हुए तीसरे दौर के मुकाबले में पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय अजारेंका ने एक …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : शलभ, अक्षय ने दिलाई विदर्भ को पहली जीत

सूरत, 24 जनवरी (आईएएनएस)। शलभ श्रीवास्तव (95, 101) की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी और अक्षय वखारे की धारदार गेंदबाजी के बल पर विदर्भ ने शनिवार को लालभाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मुकाबले में गुजरात को 120 रनों से मात दे दी। विदर्भ ने शुक्रवार के अपने स्कोर आठ विकेट पर 307 रन पर ही अपनी दूसरी …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : शलभ, अक्षय ने दिलाई विदर्भ को पहली जीत

सूरत, 24 जनवरी (आईएएनएस)। शलभ श्रीवास्तव (95, 101) की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी और अक्षय वखारे की धारदार गेंदबाजी के बल पर विदर्भ ने शनिवार को लालभाई कांट्रैक्टर स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मुकाबले में गुजरात को 120 रनों से मात दे दी। विदर्भ ने शुक्रवार के अपने स्कोर आठ विकेट पर 307 रन पर ही अपनी दूसरी …

Read More »

राजनीति में उतरेंगे मैक्सिकन फुटबॉलर कौतेमोक ब्लैंको

मैक्सिको सिटी, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मैक्सिको के सबसे लोकप्रिय पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी कौतेमोक ब्लैंको ने मैक्सिको की राजधानी से 30 मिनट की दूरी पर स्थित शहर क्वेर्नावाका के मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। 42 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी फिलहाल लीगा एमएक्स में पुएब्ला के लिए खेलते हैं। वह सात जून को होने वाले चुनाव में पीएसडी पार्टी को …

Read More »

लोव 2014 के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मैनेजर चुने गए

मेड्रिड, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा विश्व कप विजेता जर्मनी की फुटबाल टीम के मैनेजर जोएकिम लोव को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल इतिहास एवं सांख्यिकी महासंघ (आईएफएफएचएस) ने वर्ष 2014 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मैनेजर चुना। उल्लेखनीय है कि फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने भी पिछले सप्ताह लोव को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना। लोव ने स्पेन के मैनेजर विसेंट डेल बोस्क …

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज जुनैद के विश्व कप में खेलने पर संदेह

कराची, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के आगामी दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे और उनके विश्व कप में भी खेलने पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 जनवरी और तीन फरवरी को होने वाले मैचों में …

Read More »

आस्ट्रेलियन ओपन : मिश्रित युगल वर्ग से बाहर हुए भूपति

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में शनिवार को सफर थम गया। भूपति और आस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार जारमिला गाज्दोसोवा शनिवार को मिश्रित युगल वर्ग के पहले ही दौर के मैच में चीनी ताइपे की हाओ-चिंग चान और इंग्लैंड के जेमी मरे की जोड़ी से …

Read More »

सैयद मोदी मास्टर्स : फाइनल में पहुंचे सायना, श्रीकांत

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और युवा उदीयमान पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम में चल रहे 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। तीसरी विश्व वरीय सायना ने सेमीफाइनल मुकाबले में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493