आस्ट्रेलियन ओपन : गैर वरीय अजारेंका चौथे दोर में पहुंचीं

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गैर वरीयता प्राप्त बेलारूस की महिला टेनिस स्टार विक्टोरिया अजारेंका ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को चेक गणराज्य की बारबोरा जालावोवा स्ट्राइकोवा को सीधे सेटों में मात देकर आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।

मार्गरेट कोर्ट अरेना में हुए तीसरे दौर के मुकाबले में पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय अजारेंका ने एक घंटा 46 मिनट तक चले मैच में स्ट्राइकोवा को 6-4, 6-4 से मात दे दी।

स्लोआने स्टीफेंस और आठवीं वरीय डेनमार्क की कैरोनील वोज्नियाकी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश करने वाली अजारेंका अब चौथे दौर में स्लोवाकिया की डोमीनिका सिबुल्कोवा से भिड़ेंगी।

लगातार दो वर्ष (2012, 2013) में विजेता रहीं अजारेंका आस्ट्रेलियन ओपन में पिछले 22 मैचों में 21 जीत हासिल कर चुकी हैं।

मैच के बाद अजारेंका ने कहा, “मैं इसे अपनी प्रगति के रूप में ले रही हूं। यह मेरे लिए अपने प्रदर्शन में सुधार का एक मौका है। मुझे बिल्कुल भिन्न प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ना पड़ा है, इसलिए पिछली बार की अपेक्षा गुणवत्ता की तुलना मुश्किल होगा। लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493