खेल

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली ने ओडिशा को पारी से हराया

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर गुरुवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के मुकाबले में तीसरे दिन ही ओडिशा को पारी एवं 150 रनों से मात दे दी। दिल्ली की रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र (2014-15) में अब तक खेले पांच मैचों में यह चौथी जीत है और वह …

Read More »

पाकिस्तान के निलंबित स्पिन गेंदबाज अजमल को ग्रेड-ए का अनुबंध

लाहौर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन के कारण आईसीसी द्वारा निलंबित चल रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ग्रेड-ए की अनुबंध सूची में जगह दी है। अजमल का 24 जनवरी को आईसीसी के आधिकारिक जांच केंद्र चेन्नई में गेंदबाजी ऐक्शन में सुधार का मूल्यांकन होना है। पीसीबी ने अनुंबध की …

Read More »

इसी तरह बल्लेबाजी करते रहें बेल : मोर्गन

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कप्तान एवं विकेटकीपर इयान मोर्गन ने गुरुवार को इयान बेल की बल्लेबाजी की सराहना की और उनसे इसी तरह बल्लेबाजी जारी रखने के लिए कहा। भारत और आस्ट्रेलिया के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने आई इंग्लैंड के लिए अभ्यास मैच में बेल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बेल ने आस्ट्रेलिया की …

Read More »

एशियन कप : कतर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ईरान

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप-सी के मुकाबले में ईरान ने गुरुवार को कतर को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहला हाफ गोलरहित रहा। आखिरकार ईरान के स्ट्राइकर 20 वर्षीय सरदार अजमुन ने अशकान देजागाह से मिले पास पर 52वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। …

Read More »

महिला मुक्केबाज सरिता देवी से मिले तेंदुलकर

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को महिला मुक्केबाज और पूर्व विश्व चैम्पियन सरिता देवी से मुलाकात की। पिछले वर्ष इंचियोन एशियाई खेलों में विवादित मुकाबले में मिली हार के कारण कांस्य पदक लेने से इनकार करने के बाद निलंबन झेल रहीं सरिता देवी का तेंदुलकर ने खुलकर समर्थन किया था। सरिता …

Read More »

पीटरसन की वापसी के रास्ते बंद : मोर्गन

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कप्तान इयान मोर्गन ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि टीम से निष्कासित बल्लेबाज केविन पीटरसन की वापसी की कोई संभावना नहीं है। मोर्गन ने यह भी कहा कि आईसीसी विश्व कप के लिए उनके साथ सर्वश्रेष्ठ टीम आस्ट्रेलिया भेजने के लिए चुनी गई है। आस्ट्रेलिया के टी-20 लीग टूर्नामेंट …

Read More »

अमेरिकी फुटबाल खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप

इंडियानापोलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) के क्लब इंडियानोपोलिस कोल्ट्स के डिफेंडर जोश मैक्नरी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया खबरों से यह जानकारी मिली। शहर के अभियोक्ता कार्यालय की प्रवक्ता ने बुधवार को इन आरोपों की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस मामले पर 26 वर्षीय मैक्नरी …

Read More »

पुर्तगाल के सार्वकालिक महान फुटबालर चुने गए रोनाल्डो

लिस्बन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। फीफा द्वारा तीसरी बार प्रतिष्ठित ‘बैलन डी’ ऑर’ पुरस्कार जीतने वाले रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल ने 100 वर्षो के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुना। पुर्तगाल फुटबाल महासंघ ने बुधवार को अपने गाला क्वीनास डी ऑरो समारोह में यह घोषणा की। खेल वेबसाइट ‘मार्का डॉट कॉम’ के अनुसार यह समारोह …

Read More »

ब्रॉड ने की इंग्लैंड की बल्लेबाजी की सराहना

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार को अपनी मौजूदा टीम की गहरी बल्लेबाजी की सराहना की और कहा कि उनकी मौजूदगी में यह इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी लाइनअप है। आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश टीम के खिलाफ हुए पहले एकदिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड छह विकेट पर 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा …

Read More »

नई जर्सी में दिखेगी भारतीय क्रिकेट टीम

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। खेल के परिधान बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी नाइकी ने गुरुवार को आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला और आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी पेश कर दी। भारतीय टीम की यह नई जर्सी एक मायने में बेहद खास है। वास्तव में प्रत्येक किट, जिसमें जर्सी और बॉटम शामिल हैं, को औसतन 33 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493