खेल

ओडिशा सरकार बीरेंद्र, अमित को 50-50 लाख रुपये देगी

भुवनेश्वर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के लिए 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। अमित और बीरेंद्र कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी …

Read More »

ट्रेलेज की बदौलत साओ पाउलो ने फ्लूमिनेंसे को ड्रॉ पर रोका

साओ पाउलो, 3 सितंबर (आईएएनएस)। दूसरे हाफ में सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे सेंटियागो ट्रेलेज के गोल की बदौलत साओ पाउलो क्लब ने फ्लूमिनेंसे को ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में 1-1 से ड्रॉ पर रोका। इस मैच में मिली जीत के साथ साओ पाउलो क्लब लीग सूची में शीर्ष पर बरकरार है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ …

Read More »

दोस्ताना मैचों के लिए ब्राजील टीम में शामिल हुए एडेर

रियो डी जनेरियो, 3 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के मुख्य कोच तिते ने दोस्ताना मैचों के लिए एफसी पोटरे के राइट-बैक एडेर मिलिताओ को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। ब्राजील की टीम अमेरिका और अल-साल्वाडोर के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील फुटबाल महासंघ ने बताया कि 20 वर्षीय खिलाड़ी एडेर को …

Read More »

अमेरिकी ओपन : क्वार्टर फाइनल में इसनेर से भिड़ेंगे पोट्रो

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो का सामना साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी जॉन इसनेर से होगा। पोट्रो ने प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाड़ी बोर्ना कोरिक को मात दी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर एशे स्टेडियम में रविवार रात खेले गए पुरुष एकल …

Read More »

अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में नडाल

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज और मौजूदा विजेता राफेल नडाल ने चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-1 नडाल ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जॉर्जिया के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी निकोलोज बासिलाशविलि को मात दी। स्पेन के 32 वर्षीय खिलाड़ी नडाल ने वर्ल्ड नंबर-37 …

Read More »

मुश्किल परिस्थिति में निडर रही इंग्लैंड टीम : कोहली

लंदन, 3 सितंबर (आईएएनएस)। चौथे टेस्ट मैच में मिली हार के साथ ही सीरीज भी गंवा बैठे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि इंग्लैंड की टीम मुश्किल परिस्थितियों में निडर रही और दोनों टीमों के बीच यहीं अंतर था। उल्लेखनीय है कि पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 3-1 …

Read More »

प्रीमियर लीग : चेल्सी ने लगातार चौथी जीत दर्ज की

लंदन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के चौथे दौर के एक कड़े मुकाबले में शनिवार को यहां बोर्नमाउथ को 2-0 से हराते हुए इस सीजन की लगातर चौथी जीत दर्ज की। बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद चेल्सी तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। वह शीर्ष पर मौजूद लिवरपूल …

Read More »

अनाधिकारिक टेस्ट : सिराज ने लिए 8 विकेट, आस्ट्रेलिया-ए 243 पर सिमटी

बेंगलुरु, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (59/8) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने पहले गैर-अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को आस्ट्रेलिया-ए की पहली पारी को 243 रन पर समेट दिया। इंडिया-ए ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 12 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 41 रन बना लिए हैं …

Read More »

जर्मन लीग : बायर्न ने स्टटगार्ट को दी मात

बर्लिन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता बायर्न म्यूनिख ने जर्मन लीग में खेले गए मैच में स्टटगार्ट के खिलाफ जीत हासिल की। बायर्न ने शनिवार रात खेले गए इस मैच में स्टटगार्ट को 3-0 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में बायर्न के लिए लियोन गोरेट्ज्का, रॉबर्ट लेवांडोस्की और थोमस मुलर ने गोल किए। …

Read More »

विकेटकीपिंग के लिए बेयरस्टो के साथ नहीं को होड़ : बटलर

लंदन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जोस बटलर ने विकेटकीपिंग की भूमिका पर साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो के साथ प्रतिद्वंद्विता से साफ इनकार कर दिया है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बटलर ने कहा कि उनका ध्यान अपनी टीम के लिए विकेटकीपिंग मामले में पहली पसंद बनने पर नहीं है। उल्लेखनीय है कि उंगली की चोट …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493