मेड्रिड, 13 जून (आईएएनएस)। स्पेन ने फीफा विश्व कप की शुरुआत से एक दिन पहले ही अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई की बर्खास्तगी की घोषणा की है। बीबीसी के अनुसार, स्पेन फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने कहा कि उन्हें 51 वर्षीय लोपतेगुई के रियल मेड्रिड के साथ हुए करार की जानकारी पहले मिली होती तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। …
Read More »खेल
फीफा विश्व कप : पहले मैच में नहीं खेलेंगे ईरान के एजातोलाही
सेंट पीर्ट्सबर्ग (रूस), 13 जून (आईएएनएस)। ईरान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने फीफा विश्व कप में मोरक्को के खिलाफ खेले जाने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए स्टार मिडफील्डर सईद एजातोलाही के बिना ही तैयारी की। एजातोलाही दो मैचों के प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं और जिसके चलते वह विश्व कप में पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। समाचार एजेंसी …
Read More »बेंगलुरू टेस्ट : अनुभवहीन अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेगा भारत
बेंगलुरू, 13 जून (आईएएनएस)। बीते कुछ वर्षो से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के सामने अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती इंतजार कर रही है। उसे गुरुवार से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में नंबर-1 टीम भारत से भिड़ना है। अफगानिस्तान के लिए यह टेस्ट अपने …
Read More »सांतोस फारवर्ड रोड्रिगो पर रियल मैड्रिड की नजर
रियो डी जनेरियो, 13 जून (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड की नजर ब्राजील के क्लब सांतोस के फारवर्ड रोड्रिगो पर है। रियल ब्राजील के अंडर-20 खिलाड़ी के साथ करार के लिए बातचीत भी कर रहा है। सांतोस के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस करार के होने की संभावनाओं के कारण 17 …
Read More »न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली को कैंसर
वेलिंगटन, 13 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सर रिचर्ड हेडली आंत में कैंसर से पीड़ित हैं। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हेडली की पत्नी डायना हेडली के हवाले से बताया कि एक ट्यूमर को निकालने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है। क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “उन्हें कैंसर के बारे …
Read More »फीफा विश्व कप : मोरक्को का सामना करने के लिए ईरान तैयार
बबाकोवकाम्प (रूस), 13 जून (आईएएनएस)। ईरान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच कार्लोस क्विरोज ने कहा कि उनकी टीम फीफा विश्व कप में मोरक्को के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। तेहरान टाइम्स समाचार पत्र की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, क्विरोज ने बुधवार को संवाददाताओं …
Read More »ईडनबर्ग टी-20 : पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 48 रनों से हराया
ईडनबर्ग, 13 जून (आईएएनएस)। कप्तान सरफराज अहमद (नाबाद 89) और शोएब मलिक (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में 48 रनों से जीत हासिल की। ग्रेंज क्रिकेट क्लब में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 204 …
Read More »महिला हॉकी : स्पेन दौरे का पहला मैच हारी भारतीय टीम
मेड्रिड, 13 जून (आईएएनएस)। अपने नए मुख्य कोच शुअर्ड मरेन के मार्गदर्शन में स्पेन दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को खेले गए पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा। कोनसेजो सुपीरियर डे डिर्पोटेस हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम स्पेन ने भारत को 3-0 से हरा दिया। स्पेन ने इस …
Read More »वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हुए मैथ्यूज, गमागे
सेंट लूसिया (वेस्टइंडीज), 13 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए गई श्रीलंका टीम को उसके अहम खिलाड़ियों एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरु गमागे के बाहर होने के कारण बड़ा झटका लगा है। वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एंजेलो को निजी कारणों से घर वापस जाना पड़ा है, वहीं तेज गेंदबाज उंगली में चोट के कारण …
Read More »डीडीसीए का खोया सम्मान लौटाना चाहता हूं: रजत शर्मा
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का चुनाव लड़ने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल इंडिया टीवी के मुख्य संपादक रजत शर्मा का कहना है कि वह डीडीसीए का खोया सम्मान वापस लौटाना चाहते हैं। रजत शर्मा 30 जून को होने वाले डीडीसीए के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वह अध्यक्ष पद के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath