विश्व

चीन का नया सुपर कंप्यूटर 10 गुना तेज होगा

बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन ने नई पीढ़ी के सुपरकंप्यूटर का निर्माण शुरू किया है। इसके मौजूदा विश्व चैंपियन की तुलना में 10 गुना तेज होने की संभावना है। नेशनल सुपर कंप्यूटर तियानजिन केंद्र के अनुप्रयोग निदेशक मेंग शियानफेई ने कहा कि इस साल चीन ने दुनिया के पहले प्रोटोटाइप एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर ‘तिन्हे-3’ के निर्माण के लिए उच्च प्रदर्शन वाले …

Read More »

अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर ढेर

काबुल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में आतंकी ठिकाने पर ड्रोन हमले में तालिबान कमांडर प्रमुख मारा गया। रक्षा अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, रविवार को नावा जिले में ड्रोन हमला किया गया, जिसमें तालिबान कमांडर कारी सलीम मारा गया।” अधिकारी के अनुसार, …

Read More »

दुतेर्ते पर प्राणघातक दस्ते के नेतृत्व का आरोप

मनीला, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीपींस के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते पर आरोप लगाया है कि दावाओ शहर का महापौर रहने के दौरान विरोधियों की हत्या करवाने के लिए उन्होंने एक प्राणघातक दस्ते का नेतृत्व किया था। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीनेट में एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व पुलिस अधिकारी अर्तुरो लैसकानास ने स्वीकार किया कि …

Read More »

चीन 2020 तक 74 हवाईअड्डे बनाएगा

बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन 2020 तक नागरिक परिवहन के लिए 74 अतिरिक्त हवाईअड्डे बनाने की योजना बना रहा है। पीपुल्स डेली की सोमवार की रपट के मुताबिक, चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) की रपट में इसका खाका पेश किया गया है और चीन के नागरिक उड्डयन उद्योग को देश की 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) अवधि के दौरान विकसित …

Read More »

पाकिस्तान, अफगानिस्तान आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे : जनरल बाजवा

इस्लामाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशन ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि …

Read More »

भारत के हाथों की कठपुतली बनी अफगान खुफिया एजेंसी : मुशर्रफ

इस्लामाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत की कठपुतली बन गई है और उसका इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। टेलीविजन चैनल पाकिस्तान टुडे के मुताबिक, मुशर्रफ ने कहा, “इस अभियान (जर्ब-ए-अज्ब) ने आतंकवादियों के सभी शिविरों तथा लॉन्चिंग पैडों …

Read More »

किम जोंग की हत्या में उत्तर कोरिया का हाथ : दक्षिण कोरिया

सियोल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हवांग क्यो आन ने सोमवार को सरकार से उत्तर कोरिया की ओर से संभावित खतरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा है। दक्षिण कोरिया का मानना है कि किम जोंग नैम की हत्या में उत्तर कोरिया का हाथ है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक …

Read More »

फिलीपींस में बस हादसा, 14 छात्रों की मौत

मनीला, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीपींस के रिजल प्रांत में सोमवार को एक बस हादसे में 14 कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। बस में 50 व्यक्ति सवार थे। वे अनुसंधान क्षेत्र के लिए जा रहे थे। बस सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, म्युनिसिपल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन और मैनेंजमेंट कार्यालय के …

Read More »

ट्रंप ने स्वीडन संबंधी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया (लीड-1)

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा रैली में स्वीडन पर दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। ट्रंप के इस बयान के बाद स्वीडन और इंटरनेट पर भी ट्रंप की काफी किरकिरी हुई थी और सभी यह जानना चाह रहे थे कि उनके इस बयान का मतलब क्या था और उन्हें यह जानकारी कहां से मिली …

Read More »

हिलटर का फोन अमेरिका में 2.43 लाख डॉलर में नीलाम

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का निजी फोन अमेरिका में एक नीलामी के दौरान 2,43,000 डॉलर में बिका। इसे उस बंकर से बरामद किया गया था, जहां द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने खुदकुशी कर ली थी। माना जा रहा है कि हिटलर ने इस फोन का इस्तेमाल आखिरी वक्त में कुछ आदेशों को देने के लिए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493