विश्व

ईरान ने सीरिया पर शांति वार्ता का स्वागत किया

तेहरान, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कजाकिस्तान में सीरिया के मुद्दे पर होने वाली शांति वार्ता का रविवार को स्वागत किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूहानी ने उम्मीद जताई कि कजाकिस्तान के अस्ताना में सीरिया के भविष्य को लेकर होने वाली अंतर्राष्ट्रीय शांति वार्ता अरब देशों में संघर्ष समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा …

Read More »

ब्रिटेन पाउंड का नया सिक्का जारी करेगा

लंदन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन सरकार मार्च के अंत में एक पाउंड का नया सिक्का जारी करेगी और मौजूदा सिक्के को अक्टूबर तक बंद कर देगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के राजस्व विभाग की ओर से रविवार को की गई घोषणा में कहा गया कि एक पाउंड का नया 12 पहलुओं वाला सिक्का 28 मार्च से कानूनी हो …

Read More »

पाकिस्तान में विस्फोट, 6 घायल

इस्लामाबाद, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वे टा शहर में सोमवार को सड़क किनारे हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, नियमित गश्त कर रहे फ्रंटियर कॉर्प्स के कर्मियों के वाहन को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए विस्फोट में चार सुरक्षा कर्मी और दो नागरिक घायल हो गए। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, …

Read More »

शी जिनपिंग ने डोरिस को स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन, स्विट्जरलैंड संबंधों का विकास तेजी से हुआ है। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक विश्वास प्रगाढ़ हुआ है। इन्होंने अर्थव्यवस्था, व्यापार और वित्त जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है। शी ने कहा कि वह चीन, स्विट्जरलैंड संबंधों के विकास को अधिक महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच नवाचार युक्त रणनीतिक भागीदारी …

Read More »

एंटोनियो गुटेरेस की नववर्ष पर शांति की अपील

गुटेरेस ने नववर्ष और पद्भार संभालने जाने के पहले दिन कहा, “शांति हमारा लक्ष्य और निर्देशक होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि लाखों लोग संघर्षो से जूझ रहे हैं, युद्ध में फंसे हुए हैं जिसका कोई अंत नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा, “समाज और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने के लिए करोड़ों डॉलर खर्चे जा रहे हैं, पीढ़ियों में अविश्वसा और डर …

Read More »

ब्राजील में नववर्ष की पार्टी के दौरान गोलीबारी, 12 की मौत

यह घटना साओ पाउलो के पास कैंपिनास में उस समय हुई जब एक शख्स घर की दीवार फांदकर घुस गया और अपनी पूर्व पत्नी, आठ वर्षीय बेटे और अन्य संबंधियों पर गोलियां बरसा दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। हमलावर के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। समाचार पत्र ओ ग्लोबो के मुताबिक, हमलावर …

Read More »

चीन ने इस्तांबुल हमले की निंदा की

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने रविवार को कहा, “चीन हर तरह के आतंकवाद का बड़ी दृढ़ता से विरोध करता है, वह वैश्विक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए तुर्की और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।” हुआ ने कहा कि इस संबंध में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने तुर्की के विदेश …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र ने इस्तांबुल में आतंकवादी हमले की निंदा की

इस दौरान 39 लोगों की मौत हो गई जबकि 69 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमलावर ने रात लगभग 1.15 बजे रेना क्लब के बाहर एक पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक को मार गिराया और उसके बाद हमलावर ने क्लब के अंदर घुसकर पार्टी कर रहे लोगों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद …

Read More »

इस्तांबुल : मातम में बदला नए साल का जश्न, नाइट क्लब में गोलीबारी, 39 मरे (राउंडअप)

इस्तांबुल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के शहर इस्तांबुल में रविवार तड़के प्रसिद्ध नाइट क्लब में नए साल की पार्टी के दौरान एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर 39 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 69 अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है। दैनिक हुर्रियत के मुताबिक, आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलु …

Read More »

बुरुं डी के पर्यावरण मंत्री की गोली मारकर हत्या

बुजुम्बरा, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बुरुं डी के पर्यावरण मंत्री इमानुएल नियोनकुरु की राजधानी बुजुम्बरा में रविवार को एक बंदूकधारी ने गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हत्या से जुड़े इस मामले में दो चौकीदार और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुरुं डी के पुलिस प्रवक्ता पियरे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493