विश्व

ढाका के बाजार में आग, कई दुकानें जलकर खाक

ढाका, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के ढाका में मंगलवार सुबह एक बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ढाका के गुलशन एन्क्लेव में आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग के 21 वाहन आग बुझाने में जुटे हैं। दमकलकर्मी के मुताबिक, आग लगने से दो …

Read More »

आईएस ने इस्तांबुल हमले की जिम्मेदारी ली

इस हमले में 39 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 69 घायल हो गए थे। समाचार पत्र ‘हुर्रियत डेली’ के मुताबिक, आईएस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली। गौरतलब है कि इस्तांबुल के रेना नाइटक्लब में रविवार को एक बंदूकधारी घुस आया और उसने जश्न मना रहे लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी …

Read More »

डेनमार्क : ‘कोरियाई रासपुतिन’ की बेटी गिरफ्तार

सियोल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क में पुलिस ने सोमवार को चोई सून सिल की बेटी को गिरफ्तार कर लिया। चोई दक्षिण कोरिया की बर्खास्त राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे की घनिष्ठ मित्र हैं। भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता के कारण पार्क को गत साल उनके पद से हटाया गया था। ये बातें एक अधिकारी ने कहीं। स्थानीय समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, …

Read More »

भारत, श्रीलंका का मछुआरों को रिहा करने का फैसला

कोलंबो, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका ने सोमवार को एक दूसरे के हिरासत में रखे गए मछुआरों को शीघ्र रिहा करने की घोषणा की। यह घोषणा भारतीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और श्रीलंका के मत्स्य और जल संसाधन विकास मंत्री महिंदा अमरवीरा के बीच हुई बातचीत के बाद की गई। दोनों पक्षों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) स्थापित …

Read More »

भ्रष्टाचार मामले में नेतन्याहू से पूछताछ होगी

तेल अवीव, 2 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल में अभियोजक कार्यालय द्वारा पुलिस को एक जांच शुरू करने के लिए कहने के बाद ऐसी संभावना है कि भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग आरोपों को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सोमवार को पूछताछ की जा जाएगी। वायस ऑफ इजरायल रेडियो स्टेशन के हवाले से समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने कहा कि नेतन्याहू से …

Read More »

सोमालिया में सैन्यअड्डे, हवाईअड्डे के पास 2 विस्फोट

एएमआईएसओएम के प्रवक्ता जो किबेट ने घटना की पुष्टि की लेकिन हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआती विस्फोट हैलेन सैन्यअड्डे को निशाना बनाकर किया गया जबकि दूसरा विस्फोट अदन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बगल में एक होटल के बाहर हुआ। किबेट का कहना है कि दोनों स्थानों से गोलीबारी की भी …

Read More »

चीन में छुट्टियों के दौरान अधिक रेलगाड़ियां चलेंगी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीआरसी का कहना है कि सोमवार से रेलगाड़ियों के 95.8 लाख चक्कर लगने की संभावना है। सीआरसी के मुताबिक, रविवार को रेलगाड़ियों ने लगभग 74.5 लाख चक्कर लगाए। इसमें सालाना आधार पर 11.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अवकाश के दौरान देश के प्रमुख शहरों में यातायात अधिक रहा है। गौरतलब है कि रविवार को …

Read More »

विश्व के सबसे पुराने ‘शून्य’ को प्रदर्शित करेगा कंबोडियाई संग्रहालय

नॉम पेन्ह, 2 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के विशेषज्ञों द्वारा सबसे पुराने माने जाने वाले शून्य प्रतीक चिन्ह को कंबोडियाई राष्ट्रीय संग्रहालय जनवरी महीने में प्रदर्शित करेगा। खमेर सभ्यता के एक हस्तलेख संग्रह से लिया गया यह बिन्दु बलुआ पत्थर पर खुदा हुआ है। शिलालेख 19वीं सदी के अंत में उत्तर पूर्व कंबोडिया के क्रेटी प्रांत में त्रपांग प्रेई पुरातात्विक स्थल …

Read More »

सैकड़ों प्रवासियों ने जबरन मोरक्को सीमा पार करने की कोशिश की

रबात, 2 जनवरी (आईएएनएस)। करीब 1100 अफ्रीकी प्रवासियों ने मोरक्को की सीमा पर लगी बाड़ पर धावा बोलकर स्पेन के सेउटा एंक्लेव में घुसने की कोशिश की। इस घटना में 55 सीमा गार्ड घायल हो गए। मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेउटा सरकार ने इसे ‘अत्यंत हिंसक और संगठित’ घटना बताया है। यह …

Read More »

एवरेस्ट पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में 33 फीसदी वृद्धि

काठमांडू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 2015 की तुलना में 2016 में 33.66 फीसदी अधिक रही। पर्यटन पुलिस कार्यालय के मुताबिक, 2015 में कुल 27,465 पर्यटक एवरेस्ट क्षेत्र पहुंचे, जबकि 2016 में यह संख्या 36,694 रही। नाम्चे के पर्यटक उद्यमी लामा काजी शेरपा ने कहा कि नेपाल में 25 अप्रैल 2015 के भूकंप के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493