विश्व

अमेरिका ने 200 से ज्यादा सैनिकों को सीरिया भेजा

मनामा, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा सचिव एशटॉन कार्टर ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी संगठन से आईएस के गढ़ अल-रक्का को मुक्त कराने के लिए 200 से ज्यादा अपने सैनिकों को सीरिया भेजा है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बहरीन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटजिक स्टडीज (आईआईएसएस) मनामा वार्ता को संबोधित करते …

Read More »

बुल्गारियाई मालगाड़ी में विस्फोट, 5 मरे, 27 घायल

सोफिया, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। बुल्गारिया के हित्रिनो गांव से होकर गुजरते समय विस्फोट के बाद एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से शनिवार को कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य 27 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने कहा कि स्थनीय …

Read More »

घाना के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी नेता नाना अद्दो की जीत (लीड-1)

अकरा, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। घाना की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी न्यू पैट्रीओटिक पार्टी के नेता नाना अद्दो दनक्वा अकुफो-अद्दो ने पश्चिम अफ्रीकी देश का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। उन्होंने एक कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान राष्ट्रपति जॉन ड्रैमानी महामा को हराया। सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के उम्मीदवार राष्ट्रपति महामा ने अकुफो को फोन कर उस समय अपनी हार …

Read More »

थाईलैंड में गरीबों को सरकारी बैंकों से मुफ्त मिलती है नकदी

बैंकाक, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। पूरे थाईलैंड में आधिकारिक तौर पर गरीब के रूप में वर्गीकृत करीब 70 लाख लोगों को बैंकों से मुफ्त में नकद राशि मिलती है। मीडिया को यह जानकारी शनिवार को दी गई। देश के वित्त मंत्रालय द्वारा तय की गई शर्तो के तहत जिन लोगों की वार्षिक आय 30,000 बात तक है, वे 3000 बात मुफ्त …

Read More »

चीन, जापान के बीच वायु, समुद्री संपर्क प्रणाली पर सहमति

बीजिंग, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन और जापान के बीच वायु और समुद्री संपर्क प्रणाली के निर्माण के लिए सहमति बन गई है। यह सहमति दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच बनी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के विभिन्न विभागों के बीच समुद्री मामलों पर उच्चस्तरीय चर्चा के छठे दौर पर सहमति बनी। दोनों देशों के बीच मार्च …

Read More »

अमेरिका अहमदियों के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई पर बिफरा

वाशिंगटन, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश विभाग और अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने आतंकवाद रोधी कार्रवाई की आड़ में अहमदिया समुदाय पर की गई पाकिस्तान की कार्रवाई की निंदा की है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने शुक्रवार को कहा, “हम पंजाब आतंकवाद रोधी पुलिस द्वारा राबवाह के मुस्लिम समुदाय, अहमदिया के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पर छापेमारी की खबरों …

Read More »

ओबामा ने चुनाव संबंधी हैकिंग में रूस की भूमिका की जांच के आदेश दिए

वाशिंगटन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए की हुई हैकिंग की जांच का आदेश दिया है। व्हाइट हाउस होमलैंड सिक्योरिटी और आतंकवाद रोधी सलाहकार लीजा मोनाको ने शुक्रवार को कहा, “राष्ट्रपति ने खुफिया विभाग को इस साल की चुनाव प्रक्रिया के दौरान जो भी हुआ, उसकी जांच का आदेश दिया है।” …

Read More »

अलेप्पो में जीत के बाद मध्यपूर्व का नया दौैर : हिजबुल्ला

बेरूत, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिजबुल्ला नेता सैयद हसन नसरल्लाह ने कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “क्षेत्र में सीरिया के अलेप्पो में भीषण झड़प सहित कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हो रहे हैं और अलेप्पो में जीत के साथ ही क्षेत्र के अन्य मोर्चो पर भी जीत मिलेगी।” …

Read More »

चीन में दूरसंचार धोखाधड़ी में 109 गिरफ्तार

इस अभियान में नानिंग की बिनयांग काउंटी और पड़ोसी क्षेत्रों में कुत्तों व ड्रोन की मदद से 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा और गुआंग्शी के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में दूरसंचार धोखाधड़ी के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान का हिस्सा था, जो 26 नवंबर से नौ दिसंबर तक चला। नानिंग पुलिस …

Read More »

नान्शा द्वीप में अवैध निर्माण बंद हों : चीन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में ये बातें कहीं। रिपोर्ट में कहा गया था कि वियतनाम ने नान्शा द्वीप के पश्चिमी छोर पर स्थित एक चट्टान पर निकर्षण का काम शुरू कर दिया है। लू ने कहा कि नान्शा द्वीप और इसके नजदीक स्थित जलाशयों पर चीन का निर्विवाद …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493