विश्व

ब्राजील में एक माह बाद भी आधे से अधिक बैंक हड़ताल पर

नेशनल कंफेडरेशन ऑफ वर्कस ऑफ द फाइनेंशियल सेक्टर (सीओएनटीआरएएफ) ने बताया कि यह देश में अब तक की सबसे लंबी हड़ताल है। वेतन वृद्धि और अन्य लाभों की मांगों को लेकर निजी और सार्वजनकि बैंकों के कर्मचारियों ने सितंबर की शुरुआत में ही हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। उनका उद्देश्य अपनी मांगों को लेकर नियोक्ताओं पर दबाव बनाना …

Read More »

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री संरा के अगले महासचिव होंगे

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अक्टूबर माह के अध्यक्ष विताली चुरकिन ने बताया कि इस शीर्ष पद के लिए गुटेरेश का चयन किया गया है। वह संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख रह चुके हैं। परिषद की लगभग डेढ घंटे की वार्ता के बाद चुरकिन ने संवाददाताओं के समक्ष इसकी घोषणा की। इस …

Read More »

कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला, 3 आतंकवादी मरे (लीड-1)

श्रीनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के शिविर पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद की गई जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। भारतीय सेना के श्रीनगर मुख्यालय 15 कॉर्प्स के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, “इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को …

Read More »

इस सप्ताह लग सकती है ट्विटर की बोली

न्यूयार्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए गूगल, सेल्सफोर्स और वाल्ट डिज्नी जैसे धुरंधरों के बीच होड़ लग चुकी है और बुधवार को मीडिया में आई खबरों के अनुसार पूरी संभावना है कि इस सप्ताह ट्विटर को खरीदने के लिए बोली लगा दी जाए। समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के अनुसार, …

Read More »

सीरिया : तुर्की सैनिक, 18 आईएस आतंकी मारे गए

दमिश्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर सीरिया में हुए संघर्षो में एक तुर्की सैनिक और इस्लामिक इस्टेट (आईएस) के 18 आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रक्षा सूत्रों ने बुधवार को कहा कि इन संघर्षो में तुर्की के तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। आईएस सीरियाई कस्बा अल-राय के …

Read More »

कैरिबियाई द्वीप पर तूफान मैथ्यू से 9 मरे

पोर्ट-ऑ-प्रिंस/सैंटो डोमिंगो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैरेबियाई द्वीप हैती और डोमिनिकन गणराज्य में चक्रवाती तूफान मैथ्यू से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हैती में पांच और डोमिनिकन गणराज्य में चार लोगों की मौत हो गई। इन दोनों देशों को प्रभावित करने वाले तूफान के कारण कम से कम 14,000 लोगों को विस्थापित …

Read More »

इजरायल के शहर पर रॉकेट से हमला

पुलिस प्रवक्ता लूबा सामरी ने कहा कि रॉकेट गाजा के पास के इजरायली शहर देरोट में आकर गिरा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दो महीने में यह इस तरह का यह पहला हमला है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि रॉकेट से एक कार और सड़क को नुकसान हुआ है।

Read More »

कश्मीरियों के समर्थन के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध : नवाज शरीफ

इस्लामाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ‘कश्मीरियों के वैध संघर्ष’ के दृढ़तापूर्वक समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में है और …

Read More »

अफगानिस्तान में 39 तालिबान आतंकवादी ढेर

काबुल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में झड़प व हवाई हमलों में कम से कम 39 तालिबान आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में बुधवार शाम छिटपुट झड़पें हुईं, जबकि आतंकवादियों को कुंदुज शहर के बाहरी हिस्से से पीछे हटने को मजबूर करने के लिए …

Read More »

इराक ने लोगों के लिए रेडियो प्रसारण सेवा शुरू किया

राज्य संचालित टेलीविजन चैनल ने कहा कि यह रेडियो स्टेशन मोसुल से 55 किलोमीटर दूर कयारा में होगा, जो सुरक्षा बलों द्वारा आईएस के आंतकवादियों के खिलाफ अभियान में निवासियों को सुरक्षित क्षेत्रों और संभव सुरक्षित मार्गो के लिए निर्देश देगा। चैनल ने कहा, द रोडियो ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इराक निवासियों को जरूरत पड़ने पर आपातकालीन फोन नंबर भी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493