विश्व

पुतिन ने फ्रांस की यात्रा स्थगित की

पेरिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंक्वा ओलांदे से सीरिया के बारे में बात होनी थी। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि …

Read More »

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला पर भ्रष्टाचार के नए आरोप

ब्रासिलिया, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और 10 अन्य व्यक्तियों पर भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संघीय अभियोजकों ने सोमवार को लूला, व्यापारी मार्सेलो ओडेब्रेच और अन्य पर ‘भ्रष्टाचार, काला धन शोधन और अनुचित प्रभाव डालने’ का आरोप लगाया। अधिकारियों ने …

Read More »

रक्तचाप नियंत्रित करने वाली दवाओं से अवसाद का खतरा

लंदन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्तचाप नियंत्रण करने के लिए दवाओं का सेवन करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि आप जिन दवाओं का सेवन करते हैं, उससे अवसाद या बाइपोलर डिसॉर्डर का खतरा है। भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने एक अध्ययन में यह बात कही है। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो में प्रोफेसर संदोष पद्मनाभन ने कहा, “उच्च रक्तचाप नियंत्रित …

Read More »

फेसबुक ने सार्वजनिक तौर पर शुरू किया ‘वर्कप्लेस’ एप

सैन फ्रांसिस्को, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग कंपनी फेसबुक ने 1,000 से अधिक कंपनियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अपने एक विशेष मोबाइल एप ‘वर्कप्लेस’ को सभी के लिए सार्वजनिक कर दिया है। फेसबुक ने घोषणा की कि वह अपना यह विशेष एप भारत सहित पूरी दुनिया के लिए सार्वजनिक कर रहा है। इस एप …

Read More »

जर्मनी : बम की चेतावनी के बाद रेलवे स्टेशन खाली कराया

बर्लिन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग प्रांत में स्थित रास्टैट के रेलवे स्टेशन को बम पाए जाने की चेतावनी मिलने के बाद खाली करवा लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार की सुबह 9.15 बजे बम की सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात पूरी तरह बंद कर दिया …

Read More »

एशिया, अफ्रीका में पुर्तगाली भाषी देशों को देंगे आर्थिक मदद : ली (लीड-1)

प्रधानमंत्री ली केकियांग ने मंगलवार को मकाऊ में चीन और पुर्तगाली भाषी देशों के बीच आर्थिक एवं व्यापार सहयोग के पांचवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में यह ऐलान किया। ली के अनुसार, इस सहायता के तहत कम से कम 2 अरब युआन कृषि के विकास, व्यापार व निवेश को सुगम बनाने, मलेरिया से बचाव व नियंत्रण और अंगोला, केप …

Read More »

इराकी अदालत ने उपराष्ट्रपति के 3 पद खत्म करने का फैसला रद्द किया

सर्वोच्च न्यायिक परिषद के प्रवक्ता अब्दुल-सतर अल-बिराकदार ने संवाददाताओं से कहा, “संघीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा तीन उपराष्ट्रपति नूरी अल-मलीकी, ओसामा अल-नुजैफी और अयाद अलावी के पदों को खत्म करने के लिए जारी निर्णय असंवैधानिक हैं।” बिराकदार ने कहा कि उपराष्ट्रपति के पदों को रद्द करना संवैधानिक तौर पर खिलाफ है और इस तरह …

Read More »

‘सीमा बंद करने से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते प्रभावित होंगे’

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत द्वारा वर्ष 2018 तक पाकिस्तान से लगी अपनी सीमा को सील कर देने का फैसला ‘अतार्किक’ है और इससे पाकिस्तान के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों को बड़ा धक्का लगेगा। चीन के एक अखबार ने मंगलवार को विश्लेषकों के हवाले से यह बात कही। भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की थी …

Read More »

घाना : निकाले गए सैनिकों ने आतंकी समूहों में शामिल होने की धमकी दी

रंगरूटों ने जीएएफ प्राधिकरण पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है और धमकी दी है कि इन्हें प्रशिक्षण स्कूल में वापस लिया जाए या फिर वह इस्लामिक स्टेट (आईएस) और बोको हराम जैसे आतंकवादी समूह से जुड़ जाएंगे। रंगरूटों का दावा है कि वह योग्य हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करने में असमर्थता के अलावा अन्य कारणों से …

Read More »

चीन ने 79.47 अरब युआन की रेल परियोजना को मंजूरी दी

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, यह दो परियोजनाएं गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के गुइझू और झिंजियांग स्वायत्तशासी क्षेत्र सहित देश के अविकसित पश्चिमी क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी। चीन एक विशाल और कुशल रेलवे नेटवर्क है, लेकिन यह कम विकसित पश्चिमी क्षेत्रों में रेलवे निर्माण पछड़ गया है।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493