बर्लिन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग प्रांत में स्थित रास्टैट के रेलवे स्टेशन को बम पाए जाने की चेतावनी मिलने के बाद खाली करवा लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार की सुबह 9.15 बजे बम की सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया।
रेलवे स्टेशन की गहन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद स्टेशन को दोबारा खोल दिया गया और रेल यातायात को बहाल कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath