दिल्ली में अभिभावक-शिक्षक बैठक में इवेंट कंपनी का हाथ : भाजपा

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की पहल पर सरकारी स्कूलों में अब अभिभावक-शिक्षक बैठक होने लगी है, जो भारतीय जनता पार्टी को रास नहीं आ रही है। पार्टी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक का विज्ञापन जारी कर करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर रही है और इसके पीछे एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का हाथ है।

दिल्ली भाजपा के महासचिव आशीष सूद ने एक बयान जारी कर कहा, “दिल्ली सरकार के स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक को लेकर केजरीवाल सरकार द्वारा जारी विज्ञापन से पता चलता है कि इसके पीछे कोई इवेंट मैनेजमेंट काम कर रही है। अभिभावक-शिक्षक बैठक स्कूलों की एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जिस तरह से सरकार करोड़ों रुपये इसके विज्ञापन पर बरबाद कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह दिखाने की कोशिश कर रही है कि ऐसी बैठकों से ही वह शिक्षा प्रणाली में सुधार करेगी।”

दिल्ली सरकार 30 जुलाई को दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे लगभग 1,000 स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन कर रही है।

भाजपा नेता ने आगे कहा, “आज भी कई सरकारी स्कूल टेंट के नीचे चल रहे हैं। वहां पीने के पानी की सुविधा नहीं है, ना ही पर्याप्त संख्या में शिक्षक है और ना ही छात्रों की सुरक्षा का पर्याप्त बंदोबस्त है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493