स्पेन, भूमध्यरेखीय गिनी के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्पेन तथा भूमध्यरेखीय गिनी के राष्ट्रीय दिवस (12 अक्टूबर, 2016) की पूर्व संध्या पर वहां के लोगों को बधाई दी और विश्वास जताया कि दोनों देशों से भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

स्पेन के महामहिम राजा फिलिप 4 को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और स्पेन के बीच संबंधों में तेजी आई है और सामान्य हित के नए क्षेत्रों में हमारे संबंधों का विस्तार हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा, “इस वर्ष भारत और स्पेन के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूर्ण हो गए हैं और यह हमारी द्विपक्षीय भागीदारी का एक अहम पड़ाव है। भारत, दोनों देशों के लोगों के आपसी हित के लिए द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भूमध्यरेखीय गिनी के राष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग गुएमा एमबासोगो को भेजे गए संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारे देशों के बीच परस्पर विश्वास में बढ़ोतरी के लिए आने वाले वक्त में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493