विश्व

यूएन शांति अभियानों में सुधार की जरूरत : हेर्वे लदसौस

लदसौस ने समाचार एजेंसी को एक साक्षात्कार में बताया कि चुनौतियों में से एक मुख्य चुनौती संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों विशेषकर यौन उत्पीड़न व शोषण मामले में संलिप्त शांतिदूतों में अनुशासनहीनता की समस्या का होना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले शांतिदूतों को कानून के कठघरे में लाना होगा। उन्होंने कहा, “हमें इन सब मामलों …

Read More »

सीरिया में आस्ट्रेलिया के नागरिक की हत्या

केनबरा, 30 मई (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जंग में आस्ट्रेलिया के एक नागरिक की मौत हो गई। आस्ट्रेलिया के समाचार चैनल ‘एबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुर्दिश सैन्य इकाइयों के सोशल मीडिया खातों से पिछले सप्ताह उत्तरी राक्का में आस्ट्रेलिया रक्षाबल (एडीएफ) के पूर्व सैनिक जैमी ब्राइट (45) की मौत का पता चलता है। …

Read More »

चीन, बांग्लादेश ने सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई

बांग्लादेश के राष्ट्रपति के मुताबिक, बांग्लादेश और चीन के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी संबंध रहे हैं और इस सहयोग के नतीजे लाभप्रद रहे हैं। बांग्लादेश चीन के हितों और अंतर्राष्ट्रीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर हमेशा ही चीन के साथ खड़ा रहा है। वह चीन की प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड परियोजना का समर्थन करता है। बांग्लादेश, चीन के साथ सहयोग …

Read More »

लापता जापानी पत्रकार की तस्वीर इंटरनेट पर

टोक्यो, 30 मई (आईएएनएस)। जापान के एक लापता फ्रीलांस पत्रकार की तस्वीर इंटरनेट पर नजर आई है, जो सीरिया में लापता हो गए थे। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के एक सरकार विरोधी कार्यकर्ता ने रविवार को तस्वीर अपलोड की है, जो जापान के लापता पत्रकार जुम्पी यासुदा की प्रतीत होती है। उनके हाथों में …

Read More »

बांग्लादेश : खालिदा जिया के खिलाफ 2 और मामलों में चार्जशीट

ढाका, 30 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता खालिदा जिया पर पिछले साल ढाका में बंद के दौरान हिंसा भड़काने के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। ‘बीडीन्यूज24’ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ढाका के मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल दो चार्जशीट में खालिदा के नाम का उल्लेख हिंसा भड़काने वाले शख्स के रूप …

Read More »

अमेरिका में बाढ़ के खतरे से 2,600 कैदियों को बचाने की कवायद शुरू

स्थानीय टीवी चैनल ‘एबीसी13’ ने टेक्सास के आपराधिक न्याय विभाग के हवाले से बताया कि रविवार सुबह हॉस्टन के रोशैरॉन की टेरेल और स्ट्रिंगफेलो जेल इकाइयों से कैदियों को सुरक्षित बाहर निकला गया। रैमसे युनिट ट्रस्टी कैंप के कैदियों को मुख्य जेल इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा। दक्षिणपूर्वी टेक्सास के हंटर्सविले में आपातकाल कमांड केंद्र है, जहां ब्राजोस नदी में …

Read More »

‘ईरान के नागरिकों के लिए इस साल नामुमकिन लग रही हज यात्रा’

तेहरान, 29 मई (आईएएनएस)। ईरान के लोगों के लिए इस साल हज यात्रा पर जाना नामुमकिन लग रहा है। ईरान के मंत्री ने रविवार को यह बात कही। ईरान के संस्कृति एवं इस्लामी मार्गदर्शन मंत्री अली जन्नाती ने कहा, “यह माना गया था कि हमें अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सऊदी अरब के अधिकारियों के जवाब के लिए रविवार …

Read More »

सीरिया में आईएस के हमले से 6000 लोगों का पलायन

उत्तरी सीरिया के अलेप्पो प्रांत के शेख ईसा, मारे और अन्य शहरों से बड़े पैमाने पर पलायन हुआ है। ये क्षेत्र अमेरिका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) के नियंत्रण में हैं। एसडीएफ द्वारा आईएस की राजधानी के तौर पर माने जा रहे अल-रक्का प्रांत के उत्तरी क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमले पर बदले की कार्रवाई के तौर …

Read More »

तुर्की की नई सरकार ने संसद में विश्वास मत जीता

मतदान के दौरान, 453 प्रतिनिधियों में से 315 ने सरकार के पक्ष में वोट किया जबकि 138 ने सरकार के खिलाफ वोट किया। देश की 550 सीटों वाली संसद में सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) के 317 प्रतिनिधि हैं। यिलदिरीम ने रविवार को मतदान के बाद भाषण में कहा कि उनकी सरकार देश में सभी की सरकार होगी। उन्होंने …

Read More »

ईरानी संसद के अंतरिम अध्यक्ष चुने गए लारिजानी

तेहरान, 29 मई (आईएएनएस)। ईरान के सांसदों ने रविवार को अली लारिजानी को नई मजलिस (संसद) का अंतरिम अध्यक्ष चुना। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुल 281 मतों में लारिजानी को 173 मत मिले जबकि सुधारवादी मुहम्मद रजा आरेफ को 103 मत मिले। अंतरिम अध्यक्ष का मतलब यह है कि अध्यक्ष का यह चुनाव कुछ ही दिनों के लिए है। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493