जेरुशलम, 30 मई (आईएएनएस)। इजराइली मंत्रिमंडल ने सोमवार को कट्टरपंथी सांसद एविग्डोर लिबरमैन को रक्षा मंत्री के रूप में स्वीकृति दे दी। इसी के साथ उनकी घोर राष्ट्रवादी पार्टी इजराइल बेतेनू (इजराइल आवर होम) सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गई। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से लिबरमैन को रक्षा मंत्री और …
Read More »विश्व
माली में हमले में संयुक्त राष्ट्र के 5 शांतिदूतों की मौत
बमाको, 30 मई (आईएएनएस)। माली में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (एमआईएनयूएसएमए) के एक काफिले को लक्षित कर रविवार को किए गए एक हमले में पांच शांतिदूतों की मौत हो गई और एक शांतिदूत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत एक बयान जारी किया गया, जिसमें हालांकि मारे गए शांतिदूतों की नागरिकता व हमले के साजिशकर्ताओं के बारे में …
Read More »बगदाद में दोहरा बम विस्फोट, 9 की मौत
बगदाद, 30 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दोहरा बम विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य 30 लोग घायल हो गए। एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि सुबह में शाब जिले के एक चर्चित बाजार में कार पार्किं ग इलाके में विस्फोटक सामग्री से लदी एक कार को उड़ा …
Read More »मंसूर की मौत के बाद अफगानिस्तान ने तालिबान पर कसा शिकंजा
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, मंसूर के मारे जाने की पुष्टि के बाद सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ हमलों में अब तक कई कमांडरों सहित 100 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने हालिया हमलों में उत्तरी बगलान प्रांत के बगलान-ए-मरकिजा जिले में तालिबान आतंकवादियों के गढ़ कोकचिनार सहित कई गांवों को …
Read More »शीर्ष सीरियाई वार्ताकार शांतिवार्ता से अलग
दमिश्क, 30 मई (आईएएनएस)। सीरिया के मुख्य विपक्षी समूह के मुख्य वार्ताकार ने शांति वार्ता को विफल करार देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। बीबीसी की रपट के अनुसार, उच्च वार्ता समिति (एचएनसी) के मोहम्मद अल्लाउश ने कहा कि वार्ता से न तो कोई राजनीतिक समझौता हो पाया और न ही अशांत क्षेत्रों में सीरियाई लोगों की पीड़ा …
Read More »श्रीलंका को 1.5 करोड़ युआन की सहायता देगा चीन
इसमें टेंट, फोल्िंडग बेड सहित आपातकाल सामान शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, चार्टर विमानों के जरिए राहत सामग्री श्रीलंका भेजी जाएगी। मंत्रालय द्वारा राहत कार्यो में मदद के लिए 15 लाख डॉलर की नकद राशि के ऐलान के बाद यह फैसला आया। श्रीलंका में लगातार बारिश और आंधी की वजह से 100 लोगों की …
Read More »पोप फ्रांसिस युवा यूट्यूबर्स से मिले, माराडोना पर लगाया ठहाका
रोम, 30 मई (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने छह महाद्वीपों के युवा यूट्यूबर्स के एक समूह से मुलाकात की और उन्हें अपने वीडियो के जरिये दुनिया को बेहतर जगह बनाने को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना से संबंधित एक सवाल पर ठहाका भी लगाया। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को रोम में पोप …
Read More »अफगानिस्तान में जांच चौकी पर हमला, 11 पुलिसकर्मियों की जान गई
काबुल, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में तालिबान आतंकियों ने पुलिस जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात में जेरेश्क जिले के बेजो इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसके बाद …
Read More »आस्ट्रेलिया में मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत की आशंका
जिस समय यह हादसा हुआ, महिला (46) अपनी एक दोस्त के साथ स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.30 बजे तैराकी कर ही थीं। क्वींसलैंड राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रसेल पार्कर ने सोमवार को ‘एबीसी’ को बताया कि जिस समय मगरमच्छ आया, महिलाएं कमर तक पानी में डूबी हुई थी। मगरमच्छ इनमें से एक महिला को अपने साथ ले गया। पार्कर …
Read More »अमेरिका के शिकागो में मेमोरियल दिवस सप्ताहांत में 40 को लगी गोली
वाशिंगटन, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत में मेमोरियल दिवस के दौरान गोलीबारी की घटनाओं में कुल 40 लोगों को गोली लगी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शिकागो पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि शिकागो में शनिवार दोपहर से रविवार तड़के के बीच एक शख्स की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। शिकागो पुलिस …
Read More »
dharmpath.com dharmpath