काबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक शिक्षा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में तीन अन्य शिक्षा अधिकारी घायल हुए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के राज्यपाल आमिर शाह के हवाले से बताया है कि दौलत अबाद जिले …
Read More »विश्व
बगदाद में आत्मघाती हमले में 3 की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक जैकेट पहने एक आत्मघाती हमलावर ने बाब अल-शारजी क्षेत्र में स्वयं को उड़ा दिया। वहां मजदूर काम मिलने का इंतजार कर रहे थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले के लिए किसी भी आतंकवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इराक में बाजार, …
Read More »पाकिस्तान में मातम, शरीफ का कार्रवाई का संकल्प
इस्लामाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। लाहौर में आतंकवादी हमले में 72 लोगों की मौत के बाद जहां पूरे पाकिस्तान में मातम है, वहीं प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि सरकार तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक हरेक देशवासियों के खून के आखिरी कतरे का बदला नहीं ले लेगी। सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गई, जिनमें अधिकांश …
Read More »मिस्र : विमान अपहरणकर्ता स्थानीय नागरिक
काहिरा, 29 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के यात्री विमान को अगवा करने वाले एक अपहरणकर्ता की पहचान स्थानीय नागरिक के रूप में हुई है। विमान सेवा कंपनी ‘इजिप्ट एयर’ की ओर से मंगलवार को घोषणा की गई कि यात्री विमान अलेक्जेंड्रिआ से काहिरा जा रहा था। उसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया और साइप्रस देश की ओर मोड़ दिया गया।
Read More »शी की चेक गणराज्य यात्रा से चीन-ईयू संबंधों का नया अध्याय खुलेगा
यूरोपीय संघ में चीन मिशन की प्रमुख यांग यान्यी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि शी का चेक गणराज्य दौरा सोमवार से बुधवार तक का है। यह पिछले 67 वर्षो में किसी चीनी राष्ट्रपति का चेक गणराज्य का पहला राजकीय दौरा है। उन्होंने कहा कि चीन चेक गणराज्य के साथ पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है …
Read More »चीन के राष्ट्रपति शी ने लाहौर हमले पर सहानुभूति जताई
शी ने कहा, “मैं चीन सरकार, चीनी लोगों और अपनी ओर से इस हादसे में मारे गए लोगों और उनके परिवार वालों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि चीन किसी भी रूप में आतंकवादी हमलों की कड़े रूप में निंदा करता है। शी ने कहा, “आतकंवाद से निपटने, क्षेत्र में स्थिरता लाने और लोगों की सुरक्षा के …
Read More »मिस्र का विमान अगवा, साइप्रस में उतरा
काहिरा, 29 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र की विमान सेवा कंपनी इजिप्ट एयर का एक विमान मंगलवार को अगवा कर लिया गया। विमान को साइप्रस देश के लरनाका हवाईअड्डे पर उतारा गया है। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इजिप्ट एयर ने एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है। ट्वीट में लिखा गया, “हमारी विमान संख्या एमएस 181 को अगवा कर लिया …
Read More »सीरिया : पल्मायरा सैन्य हवाईअड्डे से परिचालन बहाल
सीरियाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पल्मायरा पर कब्जा जमाने के एक दिन बाद सोमवार को सीरिया की वायुसेना का विमान पूर्वी पल्मायरा में उतरा। सेना ने आईएस के साथ तीन सप्ताह तक चले संघर्ष के बाद पल्मायरा पर जीत दर्ज कर ली है। इस सैन्य अभियान को रूस की सेना का समर्थन प्राप्त था। बम निरोधक दस्ते अभी भी …
Read More »अमेरिका : एफबीआई को आतंकवादी का आईफोन हैक करने में मिली सफलता
वाशिंगटन, 29 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के न्याय विभाग को पिछले साल कैलिफोर्निया राज्य के सैन बर्नार्डिनो शहर में गोलीबारी की घटना में शामिल रहे एक आतंकवादी के एप्पल के आईफोन को हैक करने में सफलता मिली है। उसने इस सफलता के बाद दिग्गज कंपनी एप्पल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादी सईद फारूक …
Read More »मकदूनिया में साल के आखिर तक रहेगा आपातकाल
देश में शरणार्थी संकट की वजह से लगाया गया आपातकाल अब 31 दिसंबर, 2016 तक जारी रहेगा। मकदूनिया के रक्षा मंत्री जोरान जोलेवस्की ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मकदूनिया में प्रवासियों एवं शरणार्थियों की बढ़ रही संख्या की वजह से आपाताकल की समयसीमा में विस्तार हेतु फैसले में संशोधन करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी …
Read More »
dharmpath.com dharmpath