विश्व

पाकिस्तान हमले में हाथ नहीं : अफगानिस्तान

काबुल, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उन रपटों को खारिज कर दिया है, जिनमें पाकिस्तान ने कहा है कि वायुसेना अड्डे पर हुए हमले की साजिश अफगानिस्तान में रची गई थी और वहीं से उसका समन्वयन किया गया था। ‘खामा प्रेस’ के अनुसार, गनी ने कहा, “अफगानिस्तान सरकार उन रपटों को दृढ़ता से खारिज करती है, …

Read More »

शरणार्थी भेज रहा है क्रोएशिया : हंगरी

बुडापेस्ट, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सीजार्तो ने क्रोएशिया पर शरणार्थियों को क्रोएशिया-हंगरी सीमा पर जमा करने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, सीजार्तो ने शनिवार को क्रोएशिया के अधिकारियों को बुडापेस्ट समाझौते के तहत शरणार्थियों को हंगरी की सीमा पर लाने संबंधी झूठ के लिए ‘बेशर्म’ कहा। सीजार्तो ने संयुक्त सीमा पर …

Read More »

अफगानिस्तान में 53 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में सैन्य अभियानों के दौरान कम से कम 53 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंत्रालय ने कहा, “अफगानिस्तान सेना के द्वारा चलाए गए सैन्य अभियानों में पिछले 24 घंटों में 53 आतंकवादी मारे गए, 43 घायल हुए और 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार …

Read More »

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता के लिए बीजिंग में हवाई ड्रिल

नगरपालिका प्रशासन के मुताबिक, इस ड्रिल का उद्देश्य हमलों से निपटने के लिए लोगों की क्षमताओं में सुधार करना है। कुछ जिलों के स्थानीय निवासियों और कॉलेज छात्रों ने इस ड्रिल में हिस्सा लिया, जिसमें मकानों से लोगों को बाहर निकालने, सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने और महत्वपूर्ण सुविधाओं की रक्षा करने जैसी गतिविधियां शामिल थीं। अधिकारियों ने कहा कि …

Read More »

यूनान में मतदान शुरू

एथेंस, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। नई सरकार चुनने के लिए यूनान ने रविवार को आम चुनावों के तहत मतदान शुरू कर दिया है। यह इस साल का दूसरा आम चुनाव है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, देशभर के 19,457 मतदान केंद्रों में लगभग 98 लाख नागरिक मतदान के लिए नामांकित हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास के कट्टरपंथी वाम दल …

Read More »

कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने की भावना पर कायम रहने का आह्वान

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर 2005 को छह देशों के बीच कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया गया था, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप में स्थायी शांति तंत्र स्थापित करने के लिए वार्ता किया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त बयान अभी अप्रासंगिक नहीं हुआ है। यह संयुक्त बयान कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मुद्दे …

Read More »

शी के अमेरिकी दौरे से द्विपक्षीय निवेश संधि को बढ़ावा

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग की चीनी अकादमी के एक शोधकर्ता हुओ जिआनगु ने कहा कि निवेश सहयोग के विस्तार से चीन-अमेरिकी संबंधों में मजबूती आएगी। शी के अमेरिकी दौरे से पहले चीन-अमेरिकी संबंधों पर अपने विचारों को साझा करने के लिए चीन और अमेरिका के विश्वविद्यालयों के विद्वान, अनुसंधान संस्थान और विचारकों ने यहां चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने …

Read More »

चीन ने रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया

यह रॉकेट अपने साथ 20 लघु उपग्रहों को लेकर गया है, जिनका इस्तेमाल अंतरिक्ष जांच में होगा। चीन अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कारपोरेशन के साथ शंघाई अकादमी ऑफ स्पेसलिफ्ट टेक्नोलॉजी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रॉकेट को ऑक्सीजन और केरोसीन के तरल प्रणोदक से प्रक्षेपित किया गया। यह चीन का पहला रॉकेट है, जिसका प्रक्षेपण विषैले पदार्थो और …

Read More »

ताइवान में नौका-जहाज में टक्कर, 4 मरे

ताइपे, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ताइवान के तायोयुआन शहर के करीब एक नौका मालवाहक जहाज से टकराने के बाद डूब गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रपट के अनुसार, मृतकों में कैप्टन, चीन के दो मछुआरे और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल है। गोताखोरों ने कहा कि मछली …

Read More »

चीनी शुक्राणु बैंक दानकर्ता को देंगे आई फोन 6एस

बीजिंग, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन छाया है, जिसमें लोगों को आई फोन 6एस जीतने के लिए गुर्दे बेचने की जगह अपने शुक्राणु दान में देने का आग्रह किया जा रहा है। ग्लोबल पोस्ट की खबर के मुताबिक, सोशल नेटवर्किं ग एप वी चैट पर इस सप्ताह एक विज्ञापन छाया हुआ है, जिसमें …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493