विश्व

अफगान तालिबान कमांडर गिरफ्तार

काबुल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के एक प्रमुख कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया एजेंसी, राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशालय (एडीएस) ने बुधवार को कहा, “फरयाब प्रांत के छद्म गवर्नर कारी सलाहुद्दीन अयूबी को हेरात प्रांत में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।” कारी अयूबी हेरात से कंधार प्रांत जा रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और गिरफ्तार …

Read More »

सिन्हुआ ने फ्रांसीसी भाषा में फेसबुक, ट्विटर खाता खोला

सिन्हुआ अपने सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से अलग अलग देशों एवं क्षेत्रों के समसामयिक मुद्दों से संबंधित खबरें प्रकाशित करती है और साथ ही चीन से संबंधित समाचार और खबरों को भी दूसरी भाषाओं में प्रकाशित करती है। इन खबरों में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल की खबरें शामिल होती हैं। फ्रांसीसी भाषा में सिन्हुआ की खबरें उसके …

Read More »

विजय दिवस परेड का प्रसारण सोशल मीडिया पर करेगी सिन्हुआ

विश्व के फासीवाद विरोधी युद्ध एवं जापान के आक्रमण के खिलाफ चीन की विजय की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार, तीन सितंबर को बीजिंग में आयोजित विजय दिवस समारोह में 11 पैदल टुकड़ियां, 27 आयुध टुकड़ियां, 10 लड़ाकू विमानों की टुकड़ियां और द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिकों की दो टुकड़ियों सहित 17 देशों के 1,000 विदेशी सैनिक परेड …

Read More »

अकेली मां को सताती हैं ज्यादा मुश्किलें

न्यूयार्क, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अकेले पिता की तुलना में अकेली मां को ज्यादा आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अकेली मांओं की आर्थिक स्थिति अकेले पिताओं से ज्यादा खराब होती है और बच्चों की संख्या बढ़ने के साथ अकेली मांओं की आर्थिक स्थिति और खराब होती जाती है। शोध में …

Read More »

‘अमेरिका, ईरान का सबसे बड़ा शत्रु’

तेहरान, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दुनिया की छह महाशक्तियों और ईरान के बीच हुए परमाणु करार से ईरान की अमेरका को लेकर नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ईरान के एक वरिष्ठ मुज्ताहिद (विद्वान) ने मंगलवार को ये बातें कहीं। ईरान की ‘असेम्ब्ली ऑफ एक्सपर्ट्स’ के चेयरमैन अयातुल्ला मोहम्मद यजदी के हवाले से प्रेस टीवी ने कहा, “हमें विदेश नीतियों में …

Read More »

पोप का आग्रह, गर्भपात कराने वाली महिलाओं को माफ करें

वैटिकन सिटी, 1 सितंबर (आईएएनएस)। रोमन कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को कहा कि गर्भपात कराने वाली महिलाओं को माफ किया जाना चाहिए। चर्च गर्भपात को पाप मानता है। सीएनएन ने बताया कि अब गर्भपात कराने वाली महिलाएं और इस काम में उनकी मदद करने वाले इसे स्वीकार कर लें तो उन्हें माफ किया जा सकता …

Read More »

उष्ण कटिबंधीय प्रशांत महासागर पर मजबूत अल नीनो मौजूद

जेनेवा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने मंगलवार को कहा कि उष्ण कटिबंधीय प्रशांत महासागर में एक मजबूत अल नीनो मौजूद है और संभावना है कि साल के अंत तक इसकी मजबूती और बढ़ेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूएमओ ने कहा कि अगस्त महीने में पूर्व मध्य उष्ण कटिबंधीय प्रशांत महासागर का तापमान सामान्य की तुलना …

Read More »

‘भारत में दुष्कर्म का पंचायती फरमान रूढ़िवादी’

इस्लामाबाद, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक दैनिक समाचारपत्र ने मंगलवार को भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक विवाहिता को लेकर भागे एक युवक की दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने के तुगलकी फरमान सुनाने वाली एक गांव की पंचायत को ‘रूढ़िवादी’ करार दिया। समाचारपत्र ‘डॉन’ में ‘दुष्कर्म की सजा’ शीर्षक से छपे संपादकीय में कहा गया, “न्याय का …

Read More »

नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान 5 मरे

काठमांडू, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में प्रस्तावित सात प्रांतों के मॉडल के खिलाफ देश के दक्षिणी मैदानी इलाके में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके साथ ही इस विरोध प्रदर्शन में दो सप्ताह के दौरान मृतकों की संख्या 20 हो गई है। काठमांडू, 1 …

Read More »

इराक में 42 कैदियों का अपहरण

बगदाद, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इराक के सालादीन प्रांत में एक अज्ञात सशस्त्र समूह ने मंगलवार को 42 कैदियों का अपहरण कर लिया। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि कैदियों को बगदाद लाया जा रहा था। रास्ते में काले कपड़े पहने 50 हथियारबंद लोगों ने कैदियों के वाहन को घेर लिया और 42 कैदियों का अपहरण कर लिया। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493