विश्व

एनएसए वार्ता में भारतीय ‘हस्तक्षेप’ का मुद्दा उठाएंगे : पाकिस्तान (लीड-1)

इस्लामाबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को फैसला किया कि भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता की कार्यसूची में ‘भारत द्वारा पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप’ को सबसे ऊपर रखा जाएगा। भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज के बीच दिल्ली में 23-24 अगस्त को वार्ता होनी है। भारत की …

Read More »

चीन में स्वदेशी पीईटी स्कैनर के चिकित्सकीय इस्तेमाल को मंजूरी

संस्थान के उपनिदेशक वेई लॉन्ग ने कहा कि हाई रिज्योलूशन वाले इस संवेदनशील उपकरण से लक्षण दिखने से पहले यानी शुरुआती दौर में स्तन कैंसर की जांच की जा सकती है। संस्थान साल 2007 से ही स्कैनर के शोध एवं विकास कार्य में लगा था, जिसके बाद साल 2014 में यह चिकित्सकीय परीक्षण के लिए तैयार हुआ। स्कैनर की मुख्य …

Read More »

चीन में बाढ़ से 232 मरे, 55 लापता

मुख्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ व जलभराव के कारण प्रांतीय क्षेत्रों में सोमवार तक लगभग 5.932 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण 117.6 अरब युआन (18.4 अरब डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी झांग जियातुआन ने कहा कि बाढ़ व जलभराव के कारण पिछले साल की तुलना में इस साल कम नुकसान …

Read More »

श्रीलंका के संसदीय चुनाव में यूएनएफ की जीत

कोलंबो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) ने संसदीय चुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की है। 225 सदस्यीय संसद में पार्टी ने 106 सीटें जीती हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को आए अंतिम नतीजों में रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाले यूएनएफ को जीत तो मिली है, लेकिन पूर्ण बहुमत से सात सीटें कम …

Read More »

श्रीलंका : संसदीय चुनाव में यूएनएफ की जीत, राजपक्षे ने हार मानी (राउंडअप)

कोलंबो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) की जीत लगभग स्पष्ट हो गई है। मंगलवार को सामने आए नतीजों के बाद यूएनएफ के मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अपनी हार स्वीकार कर ली। रानिल विक्रमसिंघे का एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनना लगभग तय …

Read More »

फ्रांस एमएच370 की तलाश बंद करेगा

पेरिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के अधिकारियों ने कहा है कि वे लापता मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच370 के मलबे की तलाश बंद करने जा रहे हैं, क्योंकि हिंद महासागर में स्थित रियूनियन द्वीप की एक सप्ताह से अधिक अवधि के दौरान हवाई व समुद्री तलाशी अभियान में कोई परिणाम सामने नहीं आया है। समाचार पोर्टल द लोकल की एक …

Read More »

बैंकाक विस्फोट के मुख्य संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी में दर्ज

बैंकाक, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकाक के ब्रह्मा मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। माना जा रहा है कि विस्फोट में इस व्यक्ति का हाथ हो सकता है। द बैंकाक पोस्ट के अनुसार, थाईलैंड के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख सोम्योत पुमपुनमुआंग ने मंगलवार को बताया कि यह सीसीटीवी फुटेज एरावन धर्म स्थल में विस्फोट से …

Read More »

जासूसी मामले में ए टी एंड टी से बात करेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 18 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन), अमेरिका की विश्वविख्यात दूरसंचार कंपनी ए टी एंड टी से जासूसी के एक मामले में जानकारी लेने के लिए संपर्क करेगा। इस आशय की रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में ऑनलाइन संदेशों को टैप करने में मदद दी थी। …

Read More »

ब्लॉगर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

ढाका, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अविजित रॉय और अनंत बिजॉय दास जैसे धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की हत्या के सिलसिले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी। बांग्लादेश डेली स्टार की रपट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौहिदुल रहमान, सादिक अली और अमीनुल मोलिक के रूप में हुई है। रहमान इस साजिश का …

Read More »

श्रीलंका के संसदीय चुनाव में जीत का यूएनएफ का दावा

कोलंबो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) ने मंगलवार को संसदीय चुनाव में जीत का दावा किया है। यूएनएफ ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ( यूपीएफए ) को चुनाव में मात दी है। अभी नतीजों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। यूएनएफ नेता जॉन अमरातुंगा ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मंगलवार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493