ऊफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतर्राष्ट्रीय करार पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीदों के बीच ऊफा में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की। इस करार के बाद भारत ईरान से तेल का आयात बढ़ा सकता है। ऊफा में ब्रिक्स एवं एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर गुरुवार को ईरान …
Read More »विश्व
नवंबर में फिर मिलेंगे ब्रिक्स के नेता
उफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिक्स देशों के नेताओं की अगली अनौपचारिक मुलाकात नवंबर में तुर्की में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में होगी। रूस के उपविदेश मंत्री सरगई रयाबकोव ने यह जानकारी गुरुवार को दी। रयाबकोव ने कहा, “शिखर सम्मेलन के बाद की अवधि की हमारी योजना गंभीर काम की मांग करता है।” समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, मंत्री …
Read More »जिनपिंग ने ब्रिक्स में मजबूत भारत-चीन साझेदारी का आह्वान किया
ऊफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) को करीब लाने और इन देशों के बीच व्यापक साझेदारी के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जिनपिंग ने बुधवार को ऊफा में दो बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों से …
Read More »राजपक्षे ने संसदीय चुनाव के लिए नामांकन किया
कोलंबो, 9 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश में 17 अगस्त को होने वाले संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन-पत्र दाखिल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, राजपक्षे कुरुनेगाला जिले से चुनाव लड़ेंगे। सत्तारूढ़ युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) के कई सदस्यों ने भी नामांकन-पत्र दाखिल किए। यूपीएफए में श्रीलंका के मौजूदा राष्ट्रपति …
Read More »ग्रीस कर्ज संकट पर नियमों से समझौता नहीं : आईएमएफ
वाशिंगटन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लागार्दे ने कहा है कि ग्रीस द्वारा लिए गए कर्जे की राशि के लिए नियमों में बदलाव नहीं किए जाएंगे, लेकिन संस्थान इस समस्या के समाधान में मदद जारी रखेगा। लागार्दे ने बुधवार को ब्रूकिंग्स संस्थान में कहा, “जहां तक आईएमएफ का सवाल है तो मेरा मानना है …
Read More »मोदी ने वार्षिक ब्रिक्स व्यापार मेले का प्रस्ताव रखा
उफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) में वाíषक व्यापार मेले का प्रस्ताव रखा और कहा कि भारत को पहले ब्रिक्स वार्षिक व्यापार मेले की मेजबानी करने में खुशी होगी। मोदी ने सातवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा, “मैं वार्षिक ब्रिक्स व्यापार मेले का प्रस्ताव रखूंगा। भारत …
Read More »मोदी, नवाज की मुलाकात शुक्रवार को
उफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से शुक्रवार को यहां मुलाकात करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “इसकी पुष्टि की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के इतर शुक्रवार को सुबह 9.15 बजे उफा में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।” इससे …
Read More »मोदी ईरान के राष्ट्रपति से मिले
ऊफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊफा में ब्रिक्स एवं एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की। रूहानी के साथ मोदी की यह पहली द्विपक्षीय वार्ता है। इससे पूर्व मोदी यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिले। रूहानी के साथ …
Read More »चीन में तूफान, रेल सेवाएं बाधित
बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में गुरुवार को तूफान लिन्फा पहुंचा, जिससे यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, यह शक्तिशाली तूफान गुआंग्डोंग प्रांत के जियाडोंग पहुंचा। तूफान की वजह से रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और मछुआरों को उनकी हजारों नौकाओं …
Read More »पूर्वी चीन सागर में तूफान का खतरा
बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी चीन सागर में शुक्रवार को तूफान के खतरे की चेतावनी दी गई है। झेजियांग प्रांत में तेज हवाओं के साथ तूफान का खतरा मंडरा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस तूफान का असर पड़ोसी फूजियान प्रांत पर भी पड़ेगा। तूफान के प्रकोप से लोगों …
Read More »
dharmpath.com dharmpath