विश्व

जापान का व्यापार घाटा 69 अरब येन

टोक्यो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जापान का व्यापार घाटा जून में 69 अरब येन यानी 55.6 करोड़ डॉलर रहा है। चीन के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि चीन का निर्यात पिछले साल की तुलना में 9.5 प्रतिशत बढ़ा है।

Read More »

चीन में दूसरा बच्चा पैदा करने को मिल सकती है मंजूरी

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व में सबसे अधिक आबादी वाले चीन पिछले कई सालों से ‘हम दो हमारा एक’ की नीति का पालन कर रहा है, लेकिन अब देश सभी दंपतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने की मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, चीन अपनी ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ में ढील देकर …

Read More »

पोप फ्रांसिस ने नए भारतीय बिशॉप की नियुक्ति की

वेटिकन सिटी, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने जोसफ कोडाकल्लील को भारत के मध्य प्रदेश में सांता का बिशॉप नियुक्त किया है। वेटिकन ने बुधवार को यह घोषणा की। कोडाकल्लील इससे पहले सांता डायोसिस में सेंट विंसेंट कैथेडरल में पास्टर थे। उन्होंने रोम के पोंटिफिकल ओरिएंटल इंस्टीट्यूट से आराधना विधि में डॉक्टरेट की उपाधि ली है। …

Read More »

रजोनिवृत्ति से महिलाओं में दिल की बीमारियों बढ़ने का खतरा

न्यूयॉर्क, 23 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद उनके दिल के आसपास वसा अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है, जो दिल संबंधी बीमारी का बड़ा कारक है। एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग ग्रैजुएट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के सहायक प्रोसफेसर एवं इस रिपोर्ट के मुक्य शोध लेखक समर एल खोडरी …

Read More »

ग्रीस संसद में दूसरा बेलआउट विधेयक पारित

एथेंस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस की संसद ने गुरुवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए दूसरे दौर की सुधारों से संबंधित विधेयक पारित कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस विधेयक में नागरिक न्याय सुधार, बैंक में जमा धनराशि की सुरक्षा योजना और बैंकों में जमा नकदी को बढ़ाने संबंधी सुधार शामिल हैं। इस विधेयक के पक्ष …

Read More »

नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत

लागोस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में अलग-अलग बम हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हमले बुधवार को हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोंबे राज्य में एक पुलिस प्रवक्ता फ्वाजे एताजिरी ने बताया कि राज्य में हुए दो अलग-अलग बम हमलों में नौ लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हो गए। उधर, प्लैटो …

Read More »

जमैका में 18 स्कूल होंगे बंद

सेन जुआन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जमैका का शिक्षा मंत्रालय लागत में कटौती के मद्देनजर 2015-16 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले 18 स्कूलों को बंद कर रहा है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 200 सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय, जिनमें 100 या उससे कम विद्यार्थी पढ़ते हैं, सात सितंबर से शुरू हो रहे अलग सत्र में …

Read More »

मिस्र की नील नदी में नौका डूबी, 19 की मौत

काहिरा, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र की नील नदी में एक नौका मालवाहक जहाज से टकरा कर डूब गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्देल गफ्फार ने बताया कि हादसा गीजा शहर के पास बुधवार को हुआ। नौका में लगभग 30 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता ने …

Read More »

ग्रीस की संसद ने दी सुधारों को मंजूरी

एथेंस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस की संसद ने गुरुवार को आर्थिक सुधारों से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कर दिया। यह विधेयक कर्ज संकट से जूझ रहे ग्रीस को अंतर्राष्ट्रीय बेलआउट (आर्थिक सहायता) मिलने के लिए तय शर्तो के आधार पर तैयार किया गया है। विधेयक में नागरिक न्याय सुधार- बैंक जमा संरक्षण योजना तथा बैंकों में तरलता की …

Read More »

नए-नए पापा बनने वालों के वजन में होती है वृद्धि

न्यूयॉर्क, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पहली बार पिता बनने जा रहे हैं, तो जरा अपने वजन पर नियंत्रण के उपायों पर गौर कर लें, क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक पहली बार पिता बनने वाले लोगों के वजन में वृद्धि होती है, जिसके कारण उन्हें दिल की बीमारी, मधुमेह तथा कैंसर का खतरा बढ़ता है। नॉर्थवेस्टर्न युनिवर्सिटी के फीनबर्ग स्कूल ऑफ …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493