विश्व

उत्तर कोरिया के उकसावे का जवाब देगा सियोल

सियोल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया के संभावित उकसावे का सख्ती से जवाब दिया जाएगा। इससे पहले, रविवार को उत्तर कोरिया ने कम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता लिम बियांग-शियोल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि सरकार उत्तर कोरिया के उकसाहट का …

Read More »

सिंगापुर : भारतीय को छेड़छाड़ मामले में जेल की सजा

सिंगापुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को इस साल नववर्ष पर एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में 10 महीने जेल की सजा और तीन कोड़े मारने का सोमवार को आदेश दिया गया। समाचार पत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय परतिबान पांडु ने नव वर्ष समारोह के दौरान 44 वर्षीय पीड़िता के …

Read More »

इबोला से निपटने में 5 करोड़ डॉलर देगा ब्रिटेन

लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश सरकार ने नवस्थापित एक इबोला कोष में लगभग 3.3 करोड़ पाउंड यानी लगभग 5.00 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद का वादा किया है। बीबीसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस धनराशि का इस्तेमाल तीन पश्चिम अफ्रीकी देशों -गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन- में इबोला से लोगों के बचाव में किया जाएगा। चांसलर जॉर्ज ऑसबॉर्न …

Read More »

वियतनाम : सड़क दुर्घटना में 10 की मौत

हो चि मिन्ह सिटी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। वियतनाम के बिन्ह तुहान प्रांत में सोमवार को दो यात्री वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दुर्घटना सोमवार तड़के हाम तुहान जिले में हुई। बिन्ह तुहान प्रांत की कोड संख्या वाली बस फान थियेट सिटी से …

Read More »

इराक में अलग-अलग हमले में 13 की मौत

बगदाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दो अलग-अलग बम विस्फोटों में 13 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कदमिया इलाके के अदान स्क्वायर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जहां 12 लोगों की मौत हो गई और 42 घायल हो गए। दूसरा हमला, …

Read More »

चीन में 5 अपराधियों को मृत्युदंड दिया

बीजिंग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के हुबेई प्रांत में माफिया गिरोह के पांच सदस्यों को सोमवार को मृत्युदंड दे दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट की अनुमति से शिआनिंग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने लियु हान, उनके भाई लियु वेई, तांग शियानबिंग, झांग दोंगहुआ और तियान शियानवेई को मृत्युदंड दे दिया गया। लियु भाइयों सहित 34 अन्य …

Read More »

एबॉट ने सिडनी बंधक पीड़ितों के प्रति शोक जताया

केनबरा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने संसद में पेश एक शोक प्रस्ताव में सिडनी बंधक पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, इस शोक प्रस्ताव में मृतकों -कैटरीना डॉसन और टोरी जॉन्सन- के परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि 15 दिसंबर, 2014 को सिडनी के मध्य कारोबारी …

Read More »

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जीता विश्वास प्रस्ताव

कैनबरा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने सोमवार सुबह को नेतृत्व परिवर्तन प्रस्ताव को खारिज करने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। प्रस्ताव खारिज हो जाने के बाद प्रधानमत्री टोनी एबॉट पार्टी के अपने पद और प्रधानमंत्री पद पर बरकरार रहेंगे। लेकिन पार्टी की तरफ से किए गए मतदान का अंतर उनके लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने …

Read More »

बाफ्टा में ‘ब्वॉयहुड’ को शीर्ष सम्मान, ‘द लंचबॉक्स’ चूकी (लीड-1)

लंदन, फरवरी 9 (आईएएनएस)। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) अवार्डस समारोह में रविवार रात ‘ब्वॉयहुड’ फिल्म की झोली में सर्वश्रेष्ठ फिल्म व सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के शीर्ष पुरस्कार आए। ‘द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल’ फिल्म ने सर्वाधिक पांच पुरस्कार जीते। रिचर्ड लिंकलेटर निर्देशित ‘ब्वॉयहुड’ 12 साल के अंतराल में बनकर तैयार होने वाली एक अनूठी फिल्म है। पुरस्कार समारोह …

Read More »

पाकिस्तान में कन्या विद्यालय में विस्फोट

इस्लामाबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में संघ शासित कबायली क्षेत्र निचले ओरकजई एजेंसी के बेजूत इलाके में आतंकवादियों ने रविवार को एक कन्या विद्यालय को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया गया। इस्लामाबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में संघ शासित कबायली क्षेत्र निचले ओरकजई एजेंसी के बेजूत इलाके में आतंकवादियों ने रविवार को एक कन्या विद्यालय को विस्फोट कर ध्वस्त कर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493