विश्व

अमेरिकी डॉलर लुढ़का

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में मंगलवार को यूरो पिछले सत्र में 1.1467 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1572 डॉलर हो गया। ब्रिटिश पाउंड 1.2785 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.2902 डॉलर हो गया। आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7327 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 0.7365 डॉलर …

Read More »

अमेरिका कड़े प्रतिबंधों के साथ रूस पर दबाव बनाएगा

वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की वित्त विभाग की अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) सिगल मंडेलकर ने कहा कि अगर रूस अपने वैश्विक व्यवहार में बदलाव नहीं करता है तो वाशिंगटन उस पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने से नहीं हिचकेगा। मंडेलकर ने बैंकिंग,आवास और शहरी मामलों की अमेरिकी सीनेट समिति के समक्ष मंगलवार को कहा, “रूस की घातक गतिविधियां अभी …

Read More »

चीन के शेयर गिरावट के साथ खुले

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शेयर बुधवार को गिरावट के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,731.96 पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 0.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,533.43 पर खुला।

Read More »

इटली में अचानक आई बाढ़ से 11 की मौत

रोम, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी इटली के कालाब्रिया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम ग्यारह हाइकर्स (पैदल घूमने वाले) की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। यह लोग क्षेत्र में स्थित पोलिनो राष्ट्रीय उद्यान की बेहद तंग घाटी रगानेल्लो में चल रहे थे कि तभी भारी बारिश …

Read More »

जेल में ईद मनाएगा शरीफ परिवार

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बेटी मरियम नवाज और दामाद मोहम्मद सफदर को रिहा करने की मांग वाली याचिका पर फैसला स्थगित किए जाने के बाद उन्हें ईद जेल में ही मनानी पड़ेगी। पीएमएल-एन के नेता अल अजीजिया स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टेब्लिशमेंट के बचे हुए मामलों की सुनवाई …

Read More »

अमेरिका ने 2 लोगों पर ईरान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया

वाशिंगटन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने दो लोगों पर ईरान की सरकार के जासूसों के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है। एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डी.सी. अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय द्वारा जारी सोमवार को एक बयान में कहा गया, “अहमदरेजा मोहम्मदी-दोस्तदार और माजिद गोरबानी को नौ अगस्त को …

Read More »

सिद्धू को निशाना बनाने वाले शांति को नुकसान पहुंचा रहे : इमरान

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को उनके शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने के लिए मंगलवार को धन्यवाद दिया और भारत में उन्हें निशाना बनाने वालों को उपमहाद्वीप में शांति को भारी नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया। सिद्धू पिछले सप्ताह खान के शपथ ग्रहण के दौरान पाकिस्तानी सेनाप्रमुख …

Read More »

अमेरिका ने इमरान की भारत, अफगानिस्तान के साथ शांति की इच्छा का स्वागत किया

वाशिंगटन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत और अफगानिस्तान के साथ शांति के महत्व पर जोर देने का स्वागत किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो की प्रमुख एलिस वेल्स ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, “हम प्रधानमंत्री इमरान खान के उन शब्दों का स्वागत …

Read More »

मोरक्को के शाह ने 450 कैदियों को क्षमादान दिया

रबात, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मोरक्को के शाह मोहम्मद (षष्ठम) ने 450 कैदियों को क्षमादान दिया है। इनमें से 22 कैदी चरमपंथ और आतंकवाद के दोषी हैं। समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ ने बताया कि कैदियों द्वारा क्षमा के अनुरोध के बाद यह कदम उठाया गया है। कैदियों ने आधिकारिक तौर पर कट्टरता और आतंकवाद के सभी रूपों को अस्वीकार करने के साथ-साथ …

Read More »

किम जोंग से दोबारा मिलने की प्रबल संभावना : ट्रंप

वाशिंगटन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ऐसी प्रबल संभावना है कि वह उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन से दोबारा मुलाकात करेंगे। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच जून में ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में रॉयटर्स के साथ साक्षात्कार के दौरान एक सवाल के जवाब में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493