जेरूसलम, 9 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल ने 12 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर गाजापट्टी में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें एक कारखाना, मैरीटाइम असॉल्ट टनल शाफ्ट शामिल हैं। अश्केलोन में बारजीलई अस्पताल ने जारी बयान में कहा कि …
Read More »विश्व
व्यापार तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट
न्यूयॉर्क, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका, चीन के बीच बढ़ते व्यापार विवाद के बीच बुधवार को अमेरिकी डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले गिरावट रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में बुधवार को बीते सत्र में यूरो 1.1594 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1618 डॉलर पर रहा। ब्रिटिश पाउंड 1.2935 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.2892 डॉलर रहा। आस्ट्रेलियाई डॉलर बीते …
Read More »भ्रष्टाचार के आरोपी पुलिस अधिकारियों की हत्या की दुतेर्ते की धमकी
मनीला, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने करीब 100 पुलिस अधिकारियों को अधिकार का दुरुपयोग करने व भ्रष्टाचार के आरोप में हत्या करने की धमकी दी है। दुतेर्ते के भाषण का फूटेज बुधवार को फिलीपींस के टेलीविजन चैनलों ने बार-बार प्रसारित किया। इस भाषण को दुतेर्ते ने मलाकैनांग पैलेस में मंगलवार रात दिया था। दुतेर्ते ने कहा, …
Read More »ब्रिटिश रक्षामंत्री ने जेसीपीओए का बचाव किया
वाशिंगटन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के रक्षामंत्री गेविन विलियमसन ने कहा कि मौजूदा संयुक्त व्यापक कार्ययोजना (जेसीपीओए) ईरान पर पश्चिमी देशों की चिंताओं को ध्यान देने के लिए सबसे उपयुक्त व साध्य समझौता है। विलियमसन की मंगलवार की टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समझौते की उपेक्षा के विपरीत थी। अटलांटिक परिषद में विलियमसन ने कहा, “जेसीपोओए एक ऐसा …
Read More »मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री धन शोधन के लिए आरोपित
बैंकॉक, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर बुधवार को कुआलालम्पुर की एक अदालत में 1मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद स्टेट फंड से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में तीन नए अपराधों में आरोप तय किए गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को उन्होंने स्वीकार नहीं किया है। मलेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी बरनामा की …
Read More »उत्तर कोरिया प्रामाणिक परमाणु निरस्त्रीकरण करे : गुटेरेस
टोक्यो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया को ‘प्रामाणिक और अपरिवर्तनीय’ प्रक्रिया से परमाणु हथियारों को नष्ट करने की प्रतिबद्धता निभानी चाहिए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गुटेरेस मंगलवार रात नागासाकी में परमाणु हमले में मारे गए पीड़ितों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने टोक्यो में …
Read More »अर्जेटीना के पूर्व उप राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार मामले में 5 साल 7 माह की कैद
ब्यूनस आयर्स, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की एक अदालत ने पूर्व उप राष्ट्रपति अमाडो बौदौ को एक मुद्रा प्रिंटिंग कंपनी को खरीदने से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल व सात महीने जेल की सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायाधीश पाबलो बर्टुजी, नेस्टर कोस्टाबेल, मारिया गेब्रियला लोपेज इनिगेज व जॉर्ज …
Read More »इवान डुक ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली
बोगोटा, 18 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के बोगोटा में इवान डुक ने प्लाजा डी बोलिवर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। बोगोटा, 18 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के बोगोटा में इवान डुक ने प्लाजा डी बोलिवर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, द कंजर्वेटिव राजनेता इवान डुक (42) सबसे …
Read More »बलूचिस्तान के 2 स्कूलों में आग, कोई हताहत नहीं
इस्लामाबाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात लोगों ने लड़कियों के दो स्कूलों में आग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पिशीन जिले में स्थित दो स्कूलों में मंगलवार रात आग लगाई गई। घटना के दौरान स्कूल बंद थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक …
Read More »रूसी सांसदों के साथ संवाद के लिए रूस पहुंचे अमेरिकी सीनेटर
मॉस्को, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने यहां कहा कि रूस की उनकी यात्रा का मुख्य उद्देशय दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद स्थापित करना और इसे बढ़ाना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी संसद के उच्च सदन फेडरेशन काउंसिल की एक प्रेस विज्ञप्ति में सोमवार को पॉल के हवाले से कहा …
Read More »
dharmpath.com dharmpath