विश्व

मेक्सिको सिटी में उत्सर्जन घटाने हाइब्रिड टैक्सी सेवा शुरू

मेक्सिको सिटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक मेक्सिको सिटी ने ‘हाइब्रिड टैक्सी’ के एक प्रोटोटाइप की शुरुआत की है। यह जल्द ही सड़कों पर नजर आएगी और रोजाना की कैब की तुलना में 50 फीसदी कम उत्सर्जन करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेयर मिगुल ने गुरुवार को प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि …

Read More »

नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा 6 अप्रैल से

काठमांडू, 30 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली पदभार संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे के तहत आगामी छह से आठ अप्रैल तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह किसी नेपाली प्रधानमंत्री द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद विदेश दौरों की शुरुआत भारत से करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार …

Read More »

अब व्हाट्सएप की जासूसी करने वाला एप ‘चैटवाच’

सैन फ्रांसिस्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी बाजार में ‘चैटवाच’ नामक एक नया एप्लीकेशन आया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर का उपयोग कर उपयोगकर्ता को बताएगा कि उनके व्हाट्सएप से जुड़े लोगों ने कितनी बार व्हाट्सएप एप का उपयोग किया है और वे प्रतिदिन किस समय सोते हैं। इस एप की विलक्षण क्षमताएं इसे खतरनाक बना रही …

Read More »

फ्रांस ने तुर्की व सीरियाई कुर्दो के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

पेरिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस ने तुर्की और उत्तरी सीरिया में कुर्दिश बहुल सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। यह जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों के कार्यालय की ओर से दी गई। कुर्दिश बहुल एसडीएफ से संबद्ध कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) समेत उत्तरी सीरिया के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मैक्रों ने …

Read More »

म्यांमार के नए राष्ट्रपति विन मिंत ने शपथ ली

नेपीतॉ, 30 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार के नए राष्ट्रपति के तौर पर विन मिंत ने शुक्रवार को शपथ ली। संसद द्वारा के निर्वाचन के दो दिन बाद मिंत का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति हतिन क्याव का स्थान लिया है। हतिन क्याव ने बीते हफ्ते स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के …

Read More »

रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा परीक्षण किया

मास्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। रूस ने अपनी नवीनतम इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का दूसरा परीक्षण पूरा कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरमात मिसाइल को पूर्वोत्तर प्लेसेतस्क प्रक्षेपणस्थल से टेस्ट-ड्रॉप किया गया। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने अपनी प्री-लॉन्च और अन्य विशेषताओं की पुष्टि कर ली है। सोशल मीडिया पर …

Read More »

ट्रंप ने सहयोगी होप हिक्स को विदाई दी

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी लंबे समय तक सहयोगी रहीं होप हिक्स को विदाई दी। हिक्स इस सप्ताहांत व्हाइट हाउस छोड़ रही हैं। ‘द हिल’ पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप व उनकी पूर्व संचार निदेशक एक साथ गुरुवार को ओवल कार्यालय के बाहर आए और संवाददाताओं को देखकर हाथ हिलाया। होप (29) ने …

Read More »

कैथे पैसिफिक परिचारिकाओं को स्कर्ट पहनने के नियम से छूट देगी

हांगकांग, 30 मार्च (आईएएनएस)। हांगकांग की विमान कंपनी कैथे पैसिफिक ने भारी दबाव के बीच महिला कर्मियों के आधिकारिक पोषक के तौर पर केवल स्कर्ट पहनने के नियम को खत्म करने का फैसला किया है। ‘बीबीसी’ के मुताबिक, एयरलाइन इस बात पर सहमत हो गई है कि विमान परिचारिकाएं ट्राउजर पहनने का विकल्प चुन सकती हैं। परिचारिकाओं ने शिकायत की …

Read More »

आस्ट्रिया में 2017 में शरणार्थी आवेदनों में भारी गिरावट

वियना, 30 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रिया में 2017 में शरण पाने के लिए किए जाने वाले आवेदनों में 58.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल 24,735 आवेदन महत्वपूर्ण गिरावट दर्शा रहे हैं जबकि 2015 और 2016 में बड़ी संख्या में शरणार्थियों ने आवेदन किए गए थे। सबसे ज्यादा आवेदन सीरियाई नागरिकों ने किया। इनका कुल …

Read More »

मिस्र के राष्ट्रपति की पाकिस्तान से सैन्य सहयोग पर चर्चा

काहिरा, 30 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जुबैर महमूद हयात के साथ सैन्य सहयोग पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान में बताया कि सीसी ने गुरुवार को मिस्र के दौरे के दौरान हयात के साथ द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के बीच सैन्य …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493