लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। स्नैपचैट पर घरेलू हिंसा पर चलाए जा रहे एक विज्ञापन को लेकर गायिका रिहाना ने तीखी आलोचना की और इसके बाद कंपनी के सीईओ की शुद्ध संपत्ति में दो दिनों में करीब 15 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। फोर्ब्स ने शनिवार को धरती के सबसे धनवान लोगों की ‘रियल टाइम’ रैंकिग जारी की, जिसके …
Read More »विश्व
अफ्रीकी राजदूतों ने मुक्त व्यापार क्षेत्र को सराहा
किगाली, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफ्रीकी संघ (एयू) के अफ्रीकी राजदूतों ने अंतर अफ्रीकी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (एएफसीएफटीए) के महत्व पर जोर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एएफसीएफटीए पर एयू के विशेष सम्मेलन के दौरान कई राजदूतों ने कहा कि उनके देश एएफसीएफटीए को अपनाने के लिए तैयार हैं। यह सम्मेलन …
Read More »‘सीरिया में 30,000 और नागरिकों ने संघर्षरत गोता को छोड़ा’
दमिश्क, 18 मार्च (आईएएनएस)। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि सीरिया के करीब 30,000 नागरिकों ने राजधानी दमिश्क के बाहर स्थित विद्रोही नियंत्रित पूर्वी गोता को छोड़ दिया है। समाचार एजेंसी ‘सना’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात दो रास्तों, हामौरिएह और हारस्ता से जनसमूह की निकासी हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को …
Read More »एथेंस में नस्लवाद, फासीवाद के विरोध में रैली
एथेंस, 18 मार्च (आईएएनएस)। नागरिकों, प्रवासियों और शरणार्थियों ने ग्रीस के एथेंस की सड़कों पर उतरकर हर साल 21 मार्च को मनाए जाने वाले इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ रेशियल डिसक्रिमिनेशन से पहले नस्लवाद और फासीवाद के खिलाफ रैली निकली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘आवाजाही की स्वतंत्रता’ और ‘एकता’ जैसे नारों वाले बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को …
Read More »अफगानिस्तान : स्कूल में विस्फोट, 1 की मौत
काबुल, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत खोस्त में हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। काबुल, 18 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत खोस्त में हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के पुलिस प्रवक्ता बसीर बिना …
Read More »श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाया
कोलंबो, 18 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने देशभर में लागू आपातकाल हटाने के लिए एक राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। श्रीलंका के कैंडी शहर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद छह मार्च को आपातकाल का ऐलान किया गया था। सिरिसेना के सचिव ऑस्टिन फर्नेन्डो ने सिन्हुआ को बताया कि राष्ट्रपति ने भारत और जापान के दौरे …
Read More »रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी (लीड-1)
मॉस्को, 18 मार्च (आईएएनएस)। रूस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। यदि इन चुनावों में व्लादिमीर पुतिन जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश का राष्ट्रपति पद संभालेंगे। बीबीसी के मुताबिक, रूस के समयानुसार सुबह आठ बजे रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मॉस्को में मतदान नौ घंटे बाद …
Read More »यूरोपीय संघ नाजुक दौर से गुजर रहा : मर्केल
बर्लिन, 18 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल का कहना है कि यूरोपीय संघ (ईयू) फिलहाल बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। जर्मनी, फ्रांस के साथ मिलकर जल्द से जल्द यूरोपीय मुद्दों को सुलझाना चाहता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मर्केल ने शनिवार को वीडियो पॉडकास्ट के जरिए बताया कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में …
Read More »भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार
संयुक्त राष्ट्र, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार है। पिछले पांच साल के दौरान हथियारों की वैश्विक खरीद में भारत का हिस्सा 12 फीसदी है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के मुताबिक ने इन आंकड़ों के साथ कहा है कि भारत हथियारों की अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए उत्पादन करने में खुद …
Read More »रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू
मॉस्को, 18 मार्च (आईएएनएस)। रूस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस के समयानुसार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए रूस के 11.1 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौड़ में सात …
Read More »
dharmpath.com dharmpath