विश्व

इजरायल का मिस्र को गैस निर्यात के लिए करार

तेल अवीव, 20 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल की डेलेक और टेक्सास की नोबल एनर्जी कंपनियों ने सोमवार को 15 अरब डॉलर का एक समझौता किया, जिसके तहत मिस्र को प्राकृतिक गैस का निर्यात किया जाएगा। डेलेक ने जारी बयान में कहा कि गैस को इजरायल के अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्रों तमार और लेवियाथन से निकाला जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, …

Read More »

ट्रंप बंदूक नियंत्रण नियमों में सुधार को सहमत

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बंदूक खरीदने की मंजूरी दिए जाने से पहले शख्स की पृष्ठभूमि की सटीक तरीके से जांच करने के प्रयासों के प्रति समर्थन जताया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह ऐलान फ्लोरिडा के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के पांच दिनों बाद आया है। इस घटना में 17 लोगों की …

Read More »

इजरायली मंत्री की फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री से शांति बहाली पर वार्ता

जेरूसलम, 20 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के वित्त मंत्री मोशे काहलोन ने सोमवार को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री रामी हमदल्ला से मुलाकात कर दीर्घकालीन शांति वार्ता बहाल करने का आह्वान किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस बैठक में इजरायल के सरकारी क्रियाकलापों के समन्वयक (सीओजीएटी) मेजर जनरल योव मोरडेचाइ और उपवित्त मंत्री इतजिक कोहेन भी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा और …

Read More »

ईरान में ‘डेराविश’ संप्रदाय के साथ झड़प में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

तेहरान, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान में ‘डेराविश’ संप्रदाय के साथ संघर्ष में तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना सोमवार को उस समय हुई, जब डेराविश संप्रदाय के लोग अपनी गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध का विरोध करते हुए तेहरान के पुलिस थाने में इकट्ठा हो गए। पुलिस प्रवक्ता सईद …

Read More »

जेटली ने भारत-सऊदी संयुक्त आयोग सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की

रियाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को यहां 12वें भारत-सऊदी अरब संयुक्त सलाहकार तंत्र बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वार्ता के दौरान सऊदी के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वहां के वाणिज्य मंत्री माजिद अल कासाबी ने की। जेटली ने ट्वीट किया, “सऊदी अरब किंगडम के वाणिज्य व निवेश मंत्री माजिद अल कासाबी के साथ …

Read More »

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की खोज

तेहरान, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य ईरान में दुर्घटना का शिकार हुए विमान के मलबे की खोज दूसरे दिन शुरू हो गई है। विमान में सवार 66 लोगों के रिश्तेदार किसी भी तरह की जानकारी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसमैन एयरलाइंस का विमान तेहरान से दक्षिण-पश्चिम यासूज शहर जा रहा था। रास्ते में यह जाग्रोस पहाड़ियों में …

Read More »

इंडोनशियाई ज्वालामुखी में विस्फोट

जकार्ता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोमवार को माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया जिससे पांच किलोमीटर की ऊंचाई से राख और लावा निकलकर नीचे बहने लगा। राष्ट्रीय ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी के प्रमुख कासबानी ने कहा कि गर्म राख दक्षिणपूर्व में 4.9 किलोमीटर और पूर्व में 3.5 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। उन्होंने समाचार …

Read More »

ट्रंप ने विंफ्रे को अगले राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबले की चुनौती दी

वॉशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपरा विंफ्रे की निंदा करते हुए उन्हें 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला करने की चुनौती दी है। ट्रंप ने कहा है कि विंफ्रे असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हैं। विंफ्रे रविवार रात को सीबीएस के शो ’60 मिनट्स’ में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्होंने मिशिगन के कुछ …

Read More »

इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा में भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया

जेरूसलम, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल में फिलिस्तीनी क्षेत्र से दागे गए रॉकेट के कुछ घंटों बाद ही सोमवार को इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के भूमिगत संरचनाओं पर हमला कर दिया। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, दोनों ओर से हमलों का लगातार तीसरा दिन है। इजरायल के रक्षा सूत्रों ने कहा, “फिलिस्तीनी रॉकेट के जवाब में इजरायली वायुसेना (आईएएफ) …

Read More »

मुझे ज्यादा कर भुगतान करना चाहिए : बिल गेट्स

न्यूयॉर्क, 19 फरवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने कहा है कि उन्हें अधिक कर का भुगतान करना चाहिए और उनके जैसे अन्य बेहद अमीर लोगों को भी सरकार को ‘अधिक कर’ का भुगतान करना चाहिए। गेट्स की संपत्ति 90 अरब डॉलर से अधिक है। उन्होंने सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे अधिक कर भुगतान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493