विश्व

पाकिस्तान 291 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

इस्लामाबाद, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह 291 भारतीय मछुआरों को रिहा करने जा रहा है। इन मछुआरों ने कथित तौर पर क्षेत्रीय जलसीमा का उल्लंघन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तना के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा कि मछुआरों को दो चरणों के तहत रिहा किया जाएगा। पहले चरण …

Read More »

फिलीपींस में 251 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी

मनीला, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के पूर्वी तट से गुरुवार को 251 यात्रियों को ले जा रही नाव पलट गई। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फिलीपींस कोस्ट गार्ड (पीसीजी)ने बचाए गए या लापता लोगों की संख्या का विवरण नहीं दिया है। पीसीजी के एक प्रवक्ता ने कहा कि तलाश अभियान जारी है। उन्होंने कहा, “तीन बचाव नौकाओं को दुर्घटना स्थल …

Read More »

मसूद के खिलाफ हमारा रुख ‘निष्पक्ष’ : चीन

गौरव शर्मा गौरव शर्मा बीजिंग, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बचाने के लिए बीजिंग की आलोचना करने पर कहा कि इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में बीजिंग का निर्णय ‘निष्पक्ष’ रहा है। भारत ने बुधवार को चीन की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख अजहर …

Read More »

कर सुधार विधेयक पारित होने के बाद अमेरिकी शेयरों में गिरावट

न्यूयॉर्क, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी संसद में संशोधित कर सुधार विधेयक पारित होने से बुधवार को शेयरों में गिरावट रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 28.10 अंकों यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,726.65 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 2.22 अंकों यानी 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,679.25 पर बंद हुआ। नैस्डैक …

Read More »

ईरान भूकंप के झटकों से हिला

तेहरान, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। ईरान के तेहरान प्रांत में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र तेहरान से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में सात किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप के झटके अल्बोरज, काजविन, घिलान और कूम प्रांतों में भी महसूस किए गए। …

Read More »

ब्रेक्सिट संक्रमण काल 2020 के अंत तक समाप्त हो जाएगा : ईयू

ब्रसेल्स, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रेक्सिट के लिए यूरोपीय संघ के मुख्य वार्ताकार माइकल बर्नियर ने बुधवार को कहा कि ईयू से बाहर निकलने के बाद संक्रमण काल वर्ष 2020 के अंत के बाद जारी नहीं रहेगा। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, उन्होंने कहा कि इसके लिए 31 दिसंबर, 2020 की समयसीमा ‘उचित’ है, क्योंकि ब्रिटेन द्वारा उत्पन्न समस्या से बचा …

Read More »

अमेरिका : आनुवांशिक दृष्टिहीनता में पहली जीन थेरेपी को मंजूरी

वाशिंगटन, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने पहली बार बच्चों व वयस्क मरीजों के आनुवांशिक दृष्टिहीनता के इलाज की नई जीन थेरेपी को मंजूरी दे दी है। इस आनुवांशिक दृष्टिहीनता से व्यक्ति नेत्रहीन हो सकता है। इस नई जीन थेरेपी को लुक्सर्टना (वोरेटीजीन नेपरवोवेक-रजिल) के नाम से जानते हैं। इसके जरिए रेटीना की विकृति को सही …

Read More »

पाकिस्तानी प्रांत में महिला पुलिस कोटा बढ़ा

कराची, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत ने पुलिस बल में महिलाओं के लिए कोटा दो से बढ़ाकर पांच फीसदी कर दिया है। बुधवार को इसकी घोषणा की गई। डॉन की खबर के मुताबिक, यह कदम सिंध सेवा अधिकरण द्वारा 2015 में दिए गए फैसले के परिणामस्वरूप उठाया गया है, जो प्रशासनिक अधिकारियों की सेवा के नियमों और शर्तों …

Read More »

हसीना को खालिदा का कानूनी नोटिस

ढाका, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को विदेशों में बीएनपी प्रमुख की कथित रूप से संपत्ति पर झूठा बयान देने के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा है। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, यह नोटिस मंगलवार को भेजा गया, जिसकी पुष्टि खालिदा के वकील महबूब उद्दीन खोकोन ने बुधवार …

Read More »

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी, मां को वीजा दिया

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को उनसे मिलने के लिए वीजा दे दिया। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी व आतंकवाद के मामले में जाधव को मौत की सजा सुनाई है और वह फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493