विश्व

अमेरिका में कई वाहनों की टक्कर, 4 की मौत

सैन फ्रांसिस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में राजमार्ग पर पांच वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। कैलिफोर्निया हाईवे पैट्रोल (सीएचपी) के ऑकलैंड क्षेत्र कार्यालय के ट्वीट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को से लगभग 23 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में सैन पाब्लो शहर में शनिवार रात को पांच वाहनों के बीच में गंभीर टक्कर हो गई, जिसमें …

Read More »

नाकेबंदी के बाद यमन में खाद्य सामग्री की पहली खेप पहुंची

सना, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा सैन्य नाकेबंदी के 20 दिन बाद यमन के लाल सागर के बंदरगाह होदेदाह पर रविवार को 5,500 टन आटे की खेप के साथ पहला जहाज पहुंचा। सुरक्षा अधिकारी खालि जोमे ने सिन्हुआ को फोन पर बताया, “20 दिनों की नाकेबंदी के बाद यह पहला व्यावसायिक जहाज है, जो बंदरगाह …

Read More »

सीरिया में आईएस के ठिकानों पर रूसी बमवर्षक विमानों के हमले

मॉस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी सीरिया के डेर-अर-जौर प्रांत में रविवार को रूस के छह लंबी दूरी के टीयू-22एम3 बमवर्षक विमानों ने इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “रूसी क्षेत्र से उड़ान भरने वाले इन बमवर्षकों ने यूफ्रेटस घाटी में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।” रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी …

Read More »

पोप फ्रांसिस का दक्षिण एशियाई दौरा शुरू

रोम, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने रविवार को अपने दक्षिण एशियाई दौरे का आगाज कर दिया। इस दौरान वह म्यांमार और बांग्लादेश जाएंगे। इस दौरे पर वह दो दिसंबर तक रहेंगे। इस दौरान वह अन्य धर्मो के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एलीटालिया एयरबस ए330 ने …

Read More »

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री ने सैबथ के दिन काम करवाने पर इस्तीफा दिया

जेरुसलम, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अति रुढ़ीवादी पार्टी के मुखिया व इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री ने यहूदी धर्म अवकाश के दिन, सैबथ, को एक रेल परियोजना का काम काम कराने के विरोध में रविवार को इस्तीफा दे दिया। यहूदी धर्म में सैबथ के दिन काम करने की सख्त मनाही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक युनाइटेड तोरा पार्टी के …

Read More »

विश्व के नेताओं ने मिस्र में मस्जिद पर हुए भयावह हमले की निंदा की

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व के नेताओं ने मिस्र के सिनाई प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद पर हुए भयावह आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस हमले में करीब 305 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मिस्र के अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान 25 से 30 हमलावरों …

Read More »

अफगानिस्तान में 20 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पूरे अफगानिस्तान में जारी सैन्य अभियानों के तहत 20 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि 33 आतंकवादी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अफगान नेशनल डिफेंस व सिक्युरिटी फोर्सेज ने बीते 24 घंटों में 12 अभियान व 15 विशेष अभियान नौ प्रांतों में चलाए। …

Read More »

नया संविधान लागू होने के बाद नेपाल में पहली बार आम चुनाव में मतदान

काठमांडू, 26 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल में 2015 में नया संविधान लागू होने बाद पहली बार हो रहे आम चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को लोगों ने मतदान किया। पिछले दो दशक से नेपाल में अंतरिम सरकार है। नए संविधान के तहत नेपाल की संसद के निचले सदन और सात प्रांतीय विधानसभाओं के प्रतिनिधियों के लिए चुनाव करवाया जा रहा …

Read More »

बेहद कड़े पुलिस अभियान के बाद भी पाकिस्तान में झड़पें

इस्लामाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक प्रमुख राजमार्ग को 19 दिनों से रोके रखने वाले एक कट्टरवादी इस्लामी समूह के सदस्य रविवार को पुलिस से भिड़े। इस दौरान सेना ने सरकारी इमारतों को अपनी निगरानी में ले लिया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने में असफल होने व छह लोगों की …

Read More »

द. अफ्रीका में लिंग-आधारित हिंसा को रोकने के लिए अभियान शुरू

केपटाउन, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच ’16 डेस ऑफ एक्टिविस्म अगेन्स्ट जेंडर-बेस्ड वॉयलेंस’ अभियान लॉन्च किया है। राष्ट्रपति कार्यालय में महिला मंत्री सूजन शबंगू शनिवार को पूर्वी केप प्रांत के पोर्ट एलिजाबेथ शहर में अभियान के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति जैकब जुमा के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493