विश्व

ब्राजील में जहाज दुर्घटनाग्रस्त, 19 मरे

ब्रासीलिया, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में लगभग 70 लोगों को ले जा रहे एक जहाज के नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा बुधवार को अमेजोनियन क्षेत्र के पारा राज्य की जिंगु नदी में हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, …

Read More »

चीन में तूफान ‘हातो’ से 12 की मौत

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण चीन में साल के सबसे शक्तिशाली तूफान ‘हातो’ की वजह से 12 लोगों की मौत हो गइ। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान ‘हातो’ ने बुधवार दोपहर को गुआंग्डोंग प्रांत के झुहे में दस्तक दी, जिसके साथ ही हवा की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मकाऊ …

Read More »

मलेशिया के प्रधानमंत्री सितंबर में ट्रंप से मिलेंगे

कुआलालंपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक सितंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मलेशिया के विदेश मंत्रालय से जारी बयान के हवाले से बताया कि रजाक 12 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर होंगे। बयान के मुताबिक, “दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई …

Read More »

नीदरलैंड्स के रॉटरडैम में संदिग्ध वैन का चालक गिरफ्तार

एम्सटर्डम, 24 अगस्त (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स की पुलिस रॉटरडैम शहर में आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर जांच कर रही है। इस संबंध में बुधवार देर रात स्पेन की एक संदिग्ध वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्पेन के लाइसेंस प्लेट वाली वैन को स्थानीय समयानुसार रात नौ से दस बजे के बीच मिजशेरेनलान …

Read More »

न्यूयॉर्क में नेपाल की महिला पर हमला

न्यूयॉर्क, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में नेपाली मूल की महिला पर स्थानीय भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर हमला किया गया और उसके बाद उसे मेट्रो ट्रैक पर फेंक दिया गया लेकिन खुशकिस्मती यह रही कि दो लोगों ने मेट्रो आने से पहले ही महिला को बचा लिया। न्यूयॉर्क डेली के मुताबिक, कमला श्रेष्ठ (49) पर मंगलवार रात को किए …

Read More »

यमन : होटल पर हवाई हमले में 35 लोगों की मौत

सना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। यमन की राजधानी सना में होटल पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों की ओर से किए गए हवाई हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव दल ने कहा कि अहाब जिले के बैत अल-एधारी इलाके में स्थित होटल के मलबे से करीब …

Read More »

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के ‘संयम’ का स्वागत किया

वाशिंगटन, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने ‘उत्तर कोरिया द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम में कुछ हद तक संयम’ दिखाने का स्वागत किया है, जो प्योंगयांग व वाशिंगटन के बीच भविष्य की वार्ता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टिलरसन के हवाले से बताया, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव को …

Read More »

इराकी विस्थापितों को आपात मदद की पेशकश

जेनेवा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के तल अफार शहर को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से छुड़ाने के लिए रविवार को शुरू हुए सैन्य अभियान के कारण हजारों लोगों को शहर से पलायन करना पड़ा है। इनकी मदद के लिए स्वास्थ्य व प्रवासन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां आगे आई हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हाल …

Read More »

ट्रंप ने नंगी आंखों से देखा सूर्य ग्रहण, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिना चश्मे के सूर्य ग्रहण देखा और इसके लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। ग्रहण को लेकर वैज्ञानिकों ने कई बार चेतावनी दी थी कि ऐसा करने से आखों को स्थाई तौर पर नुकसान हो सकता है। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप एक तस्वीर में व्हाइट …

Read More »

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की नई रणनीति को सराहा

काबुल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नई रणनीति का स्वागत किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गनी के हवाले से कहा है, “मैं आत्मनिर्भरता हासिल करने के हमारे प्रयासों और इलाके को आतंकवाद के खतरे से मुक्त करने के लिए किए जा रहे हमारे संघर्षो का समर्थन करने की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493