विश्व

सूर्यग्रहण : नासा ने नागरिक वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया

न्यूयॉर्क, 22 जुलाई (आईएएनएस)। नासा ने 21 अगस्त को होने वाले सूर्यग्रहण के मद्देनजर नागरिक वैज्ञानिकों से राष्ट्रव्यापी वैज्ञानिक अन्वेषण में योगदान देने को कहा है, जिसके तहत सूर्यग्रहण के दौरान उन्हें बादल और हवा के तापमान का आंकड़ा अपने फोन के माध्यम से नासा को देनी होगी। इस दौरान सूर्यग्रहण को पूरे अमेरिका में देखा जा सकेगा। पर्यावरण के …

Read More »

अगले सत्र में सुरक्षा परिषद में सुधार चाहता है यूएनजीए

संयुक्त राष्ट्र, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष निर्णय लेने की क्षमता वाली इकाई सुरक्षा परिषद को 21वीं सदी के अनुरूप गठित करने के लिए इसमें सुधार की कोशिशों को मुट्ठी भर देशों की हठधर्मिता के चलते बाधित करने और सुधार पर चर्चा करते हुए एक साल और बिताने के बाद संयुक्त राष्ट्र आम सभा (यूएनजीए) ने जोर दिया …

Read More »

‘भारत की स्मार्ट सिटी योजना पर्यावरण के लिए नुकसानदेह’

लंदन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में सामने आए एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 100 महानगर विकसित करने के लिए शुरू की गई ‘स्मार्ट सिटी’ योजना पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इंग्लैंड के लिंकन विश्वविद्यालय में नगर योजना के विशेषज्ञ प्रोफेसर हफ बायर्ड के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में कहा …

Read More »

ब्रिटेन में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय की प्रमुख होगी महिला

लंदन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय की प्रमुख पद पर एक महिला को नियुक्त किया गया है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने शुक्रवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख के रूप में पहली बार एक महिला न्यायाधीश की नियुक्ति को मंजूरी दी। लॉ लॉर्ड बारोनेस हाले ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्ष होंगी। वह मौजूदा …

Read More »

चीन में भीषण सड़क दुर्घटना, 11 मरे

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के हेबेई प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस की ट्रक से टक्कर होने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। बस में कुल 19 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, झांगजियाकु शहर में शुक्रवार शाम घटी इस घटना में आठ लोगों की …

Read More »

अमेरिकी हमले में 16 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमले में 16 अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गई। एक बयान में ‘गलती से’ अफगान बलों पर हुए हमले के लिए संवेदना जताई गई है। ‘खामा प्रेस’ के अनुसार, एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने …

Read More »

‘अमेरिका ने परमाणु करार का उल्लंघन किया, तो ईरान प्रतिक्रिया देगा’

वियना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका अगर भविष्य में परमाणु करार का पालन नहीं करता, तो ईरान प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई करेगा, जो इसका अधिकार है। ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने वियना में विश्व के प्रमुख देशों के नेताओं से हुई मुलाकात के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2015 के ईरान …

Read More »

यूएन प्रमुख ने जेरूसलम हिंसा पर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने जेरूसलम में हिंसा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, जहां जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में तीन फिलीस्तिीनियों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए। पूर्वी जेरूसलम में टेंपल माउंट जाने पर लगे प्रतिबंध और कड़े सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर विरोध प्रदर्शन सहित …

Read More »

अमेरिकी फुटबालर सिम्पसन 1 अक्टूबर को हो सकते हैं रिहा

वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अपहरण और लूट के अपराध में नौ साल से जेल की सजा काट रहे अमेरिका के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ओ. जी. सिम्पसन को पेरोल मिल गई है और उन्हें अक्टूबर में रिहा किया जा सकता है। नेवादा में चार सदस्यीय पेरोल बोर्ड ने अमेरिका के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ‘नेशनल फुटबाल लीग’ (एनएफएल) में खेल चुके …

Read More »

कतर पर से प्रतिबंध हटाएं अरब देश : टिलरसन

वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने चार अरब देशों से कतर के खिलाफ लगा प्रतिबंध हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कतर आतंकवाद के खिलाफ ‘सकारात्मक प्रगति कर रहा है।’ टिलरसन ने अमेरिका दौरे पर पहुंचे ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला से यहां मुलाकात से पहले संवाददाताओं से कहा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493