विश्व

खाड़ी देशों ने कतर को मांगें पूरी करने के लिए दो दिन और दिए

काहिरा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। खाड़ी के चार देशों ने कतर को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दो और दिन का समय दिया है। इन देशों ने कथित तौर पर आतंकवाद के समर्थन पर कतर से राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं और अपनी मांगें पूरी करने का उसे अल्टीमेटम दिया हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सऊदी अरब, …

Read More »

अमेरिकी विध्वंसक के मुकाबले चीन ने दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत भेजे

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण चीन सागर में शीशा द्वीप के निकट एक अमेरिकी विध्वंसक के पहुंचने के बाद चीन ने वहां अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेज दिए हैं। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, दक्षिण चीन सागर के शीशा द्वीप के निकट अमेरिकी युद्धपोत के पहुंचने के खुलासे के बाद चीन ने अपने युद्धपोत और युद्धक विमानों को …

Read More »

‘पेरिस समझौते पर ट्रंप के लिए अभी भी दरवाजे खुले’

सुवा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बैनिमरामा ने सोमवार को कहा कि अमेरिका जलवायु परिवर्तन समझौते से खुद को भले ही अलग कर चुका है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अभी भी इस प्रयास से जुड़ने के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। बैनिमरामा संयुक्त राष्ट्र के ‘फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज’ के पक्षों के सम्मेलन के …

Read More »

एलजी ने बेहद हल्का टैबलेट लांच किया

सियोल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने सोमवार को एक बेहद हल्के टैबलेट पीसी लांच किया। यह टैबलेट लॉन्ग टर्म एवोल्यूशन(एलटीइ) नेटवर्क और विकसित पोर्टेबिलिटी की तकनीकी से जुड़ा है। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, एलजी ने एक बयान में कहा कि चौथी पीढ़ी के 290 ग्राम वजन वाले जी …

Read More »

पूर्वी सीरिया में आईएस ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया

दमिश्क, 3 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने पूर्वी सीरिया के डेर अल-जोर में खाद्यान्न की आपूर्ति कर रहे सीरियाई हेलीकॉप्टर को मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया और उसमें आग लगा दी गई। हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या …

Read More »

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत (लीड-1)

जकार्ता, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से बचावकर्मियों ने आठ शवों को बरामद किया है। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार को मध्य जावा के तेमांगंग जिले में उस समय हुई, जब हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकरा गया। प्रवक्ता मरसूडी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर डिएंग ज्वालामुखी के फटने के दौरान लोगों को वहां से …

Read More »

फ्रांस में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 8 घायल

पेरिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी फ्रांस के एविगनन शहर में रविवार रात एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ला प्रोवेंस’ के हवाले से बताया कि प्रशासन इस घटना को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर रही है। पुलिस को संदेह है कि युवाओं के बीच विवाद की वजह से गोलीबारी …

Read More »

लेबनान के शरणार्थी शिविर में लगी आग, 2 मरे

बेरूत, 3 जुलाई (आईएएनएस)। लेबनान में सीरियाई शरणार्थी शिविर में रविवार को लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि नागरिक सुरक्षा एवं लेबनान रेड क्रॉस सोसाइटी ने पीड़ितों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। उन्होंने कहा कि शिविर से गैस रिसाव होने …

Read More »

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

जकार्ता, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। यह हेलीकॉप्टर इंडोनेशिया तलाशी एवं बचाव कार्यालय का था। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता मरसूडी ने सिन्हुआ को बताया कि यह घटना जकार्ता के समयानुसार शाम लगभग चार बजे तेमांगंग जिले के कांगल गांव …

Read More »

चीन में गैस पाइपलाइन में विस्फोट, 8 मरे

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के गुइझू प्रांत में रविवार को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 35 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारी बारिश से जमीन धंस गई, जिससे चाइना …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493