विश्व

स्पेन के जंगल में लगी आग बुझाई गई

मैड्रिड, 2 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन में वेलेंसिया और कास्टेलोन के बीच सिएरा काल्डेरोना राष्ट्रीय पार्क में बुधवार शाम से लगी आग पर शनिवार सुबह तक पूरी तरह से काबू पा लिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लगभग 600 लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए शुक्रवार रात को देर तक काम किया, जिस वजह से आग पर काबू …

Read More »

अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 28 घायल

हॉस्टन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के अर्कासस के लिटिल रॉक शहर में शनिवार तड़के एक नाइट क्लब में हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें 28 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है। यह घटना लिटिल रॉक के पावर अल्ट्रा लाउंज में हुई। पीड़ितों की उम्र 16 से …

Read More »

जापान में भूकंप के झटके

टोक्यो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के होक्काइदो में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 42.8 डिग्री अक्षांश में और 141.9 डिग्री देशांतर में दर्ज हुआ। हालांकि, भूकंप से जान एवं माल की कोई …

Read More »

ओबामा ने इंडोनेशिया में सहिष्णुता की सराहना की

जकार्ता, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विविधता और सहिष्णुता के प्रति इंडोनेशिया की वचनबद्धता के जरिए अन्य मुस्लिम देशों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने की शनिवार को सराहना की, लेकिन देश में बढ़ते साम्प्रदायवाद के खतरे के प्रति आगाह भी किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इंडोनेशियाई प्रवासियों के चौथे …

Read More »

बांग्लादेश में 3 महिला आतंकी गिरफ्तार

ढाका, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को तीन महिला आतंकियों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और उन्य विस्फोटक बरामद किया है, जिनमें आत्मघाती जैकेट शामिल हैं। ये गिरफ्तारियां कुश्तिया जिले के भेरमारा में नियो जेएमबी के एक संदिग्ध ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान हुईं। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट के अनुसार, कुश्तिया …

Read More »

फेसबुक ‘फाइंड वाई-फाई’ सुविधा का प्रसार करेगा

सैन फ्रांसिस्को, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग कंपनी फेसबुक ने अपने ‘फाइंड वाई-फाई’ फीचर की सुविधा दुनिया भर में दो अरब से अधिक आईओएस एवं एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को मुहैया कराने का फैसला किया है। फेसबुक ने पिछले वर्ष अपने इस फीचर का परीक्षण शुरू किया था, हालांकि तब फेसबुक ने कुछ चुनिंदा देशों के आईओएस उपयोगकर्ताओं …

Read More »

ईंधन से भरा टैंकर मालवाहक जहाज से टकराया (लीड-1)

पेरिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम(यूके) से अलग करने वाले इंग्लिश चैनल में 38,000 टन हाइड्रोकार्बन ईंधन ले जा रहा एक टैंकर शनिवार को मालवाहक जहाज से टकरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हांगकांग पंजीकृत दोनों समुद्री जहाज, सीफ्रॉन्टियर टैंकर और हुयान, स्थानीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे ब्रिटेन के …

Read More »

भूटान में मंदिर निर्माण कार्य का जिम्मा भारतीय कंपनी ले लिया

थिम्फू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भूटान की राजधानी थिम्फू में एक मंदिर के निर्माण कार्य का जिम्मा भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) ने लिया है, जो जून 2018 में तैयार होगा। मीडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। कुएनसेल फोदरांग में मंदिर का निर्माण साल 2012 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण कार्य साल …

Read More »

स्पेन में आईएस का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

मैड्रिड, 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश सिविल गार्डस ने दो साल तक सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए लड़ने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 वर्षीय युवक का प्रारंभिक नाम ए.एस. है और उसे ‘सीरियाई मूल का डेनमार्क का नागरिक’ बताया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि …

Read More »

हांगकांग पर चीन के अधिकार को चुनौती अस्वीकार्य : शी (लीड-1)

हांगकांग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को आगाह किया कि हांगकांग में केंद्र सरकार की सत्ता को चुनौती देने वाला कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि हांगकांग ब्रिटेन से अपनी मुक्ति और चीन में शामिल होने की शनिवार को 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शी ने कहा, “चीन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493