new delhi news दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया. सीबीआई पहुंचने की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अच्छा काम करते हैं उसे परेशान किया जाता है. सिसोदिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई 21 जगहों पर सर्च अभियान चला रही है, मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर छापेमारी हो रही है. यह अभियान नई आबकारी पॉलिसी को लेकर है. बताया जा रहा है कि एक्ससाइज विभाग के कई अफसरों के इस सर्च में मौजूद हैं. बताते चलें कि पिछले दिनों नई शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया जांच के घेरे में आ गए थे.
dharmpath.com dharmpath