तिरुवनंतपुरम-भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। SIR की प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयुक्तों में मतभेद वाली रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच अब ज्ञानेश कुमार से जुड़े पुराने मामले भी सामने आने लगे हैं। केरल सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी है। उन्होंने केरल में भी कई अहम पदों पर काम किया है। अब केरल सरकार ने 20 साल पुराने मामले में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह जांच 2006 में उनके राज्य में PWD सचिव रहने के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी है। ये आरोप ठेकेदारों को सार्वजनिक निर्माण कार्य देने में कथित आपराधिक कदाचार से संबंधित हैं। यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से संबंधित है, जो केरल राज्य परिवहन परियोजना के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन में शामिल PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे।
dharmpath.com dharmpath