श्रीनगर। मेरज-आलम का अंतिम शुक्रवार (जुमा-तुल विदा) पूरी वादी में धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खानकाहों व मस्जिदों में धार्मिक सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने राज्य में अमन बहाली के लिए प्रार्थना की।
सबसे बड़ा धार्मिक समारोह दरगाह हजरतबल में हुआ, जिसमें हजारों की श्रद्धालुओं ने जुमे की नमाज अता की तथा मोय-ए-मुकद्दस (हजरत मुहम्मद के दाढ़ी के बाल) के दर्शन किए। इस अवसर पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दरगाह लाने ले जाने के लिए विशेष बस सर्विस के अलावा अन्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया था।
dharmpath.com dharmpath