दिल्ली-MP समेत यूपी-उत्तराखंड-हरियाणा में बारिश के आसार

Weather Updates:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पंजाब चंडीगढ़ , दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 2 दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जबकि दिल्ली और मध्य प्रदेश के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि आज भी दिल्ली में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली में सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि 31 जनवरी से तीन फरवरी तक आसमान साफ रहेगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493