मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की चुनाव समिति

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में चुनाव समिति का गठन किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इस नवगठित समिति की सूची जारी की है।

जारी सूची के अनुसार, चुनाव प्रचार अभियान समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और आरिफ मसूद को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और एससी-एसटी और ओबीसी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य होंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493