CWG 2026: जैस्मिन, प्रीति और सोमन ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली-कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भारत ने तीन और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जिसके बाद देश के कुल गोल्ड मेडल की संख्या आठ और कुल पदकों की संख्या 30 हो गई हैं। बॉक्सिंग में जैस्मिन लांबोरिया और प्रीति पवार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जबकि, पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने शॉटपुट F57 स्पर्धा में गोल्ड हासिल किया। इन सफलताओं के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, पुरुषों की 55 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में जादुमणि सिंह को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला 57 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल में जैस्मिन लांबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को मात देकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया। जादुमणि सिंह ने पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन का मुकाबला किया। उन्होंने पहला राउंड 3-2 से अपने नाम किया लेकिन अगले दो राउंड में डिक्सन ने वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। इससे पहले जादुमणि ने सेमीफाइनल में नामीबिया के फिलिप हाओसेब को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493