ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, एएसआई ने मारी गोली

भुवनेश्वर। झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास रविवार को स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया है। कार से उतारते ही एक पुलिस कर्मचारी ने उन पर गोली चलायी है। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रैली निकाल कर जा रहे थे, तभी उन पर गोली चलायी गई।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। उक्त पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को झारसुगुडा से एयरलिफ्ट किया गया है। उन्हें भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नव किशोर दास के आने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ग्रीन कोरिडर की व्यवस्था की गई। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैयार रखी गई। भुवनेश्वर हवाई अड्डे परिसर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात थी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493