Bihar Hindi News: बिहार में राजनीतिक साझेदार बदलने के बाद भाजपा आज मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक करने जा रही है. बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में होगी और इसमें पार्टी के बिहार कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ये जानकारी दी. मालूम हो कि बिहार में सरकार बदलने के बाद भाजपा पहली बार कोर कमेटी की बैठक करने जा रही है. बैठक में विपक्ष की भूमिका और उसके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है.
dharmpath.com dharmpath