Delhi Airport Travel Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर

Delhi Airport Travel Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. एयर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है. Air India की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री अपने उड़ान के समय से 3.5 से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे.

Air India ने ट्वीट कर कहा, ‘यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की वजह से वह अपनी उड़ान के प्रस्थान समय से कम से कम साढ़ें तीन घंटे पहले पहुंचे. एयर इंडिया ने ट्वीट (Air India Important Update) में बताया कि घरेलू यात्री साढ़ें तीन, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्री चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे.

इससे पहले Indigo एयरलाइन ने यात्रियों को घरेलू प्रस्थान से कम से कम 3.5 घंटे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए यात्रा परामर्श जारी किया था. एयरलाइन ने यात्रियों से सुचारु सुरक्षा जांच के लिए 7 किलोग्राम वजन का केवल एक हैंड बैगेज ले जाने की सलाह दी है. बता दें कि दिल्ली के हवाईअड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है और चेक-इन और बोर्डिंग का समय सामान्य से अधिक होने की आशका है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493